BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 26 अगस्त, 2008 को 11:36 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
नाम के फेर में फंसा 'हरि पुत्तर'
 
हैरी पॉटर फ़िल्म के अभिनेता
वार्नर ब्रदर्स का मानना है कि फ़िल्म का टाइटल 'हैरी पॉटर' के नाम से मिलता जुलता है
'हैरी पॉटर' या 'हरि पुत्तर'? आप कहेंगे कि नाम में क्या रखा है.

लेकिन ख़बर है कि प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माण कंपनी वार्नर ब्रदर्स ने एक भारतीय फ़िल्म कंपनी के ऊपर फ़िल्म 'हरि पुत्तर- ए कॉमेडी ऑफ़ टेरर्स' के नाम को लेकर मामला दायर कर दिया है.

'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के मुताबिक वार्नर ब्रदर्स का कहना है कि फ़िल्म का टाइटल चर्चित फ़िल्म 'हैरी पॉटर' के नाम से काफ़ी मिलता जुलता है.

वार्नर ब्रदर्स के एक प्रवक्ता ने मुंबई स्थित 'मिर्ची मूवीज़' कंपनी के ख़िलाफ़ दायर केस की पुष्टि की है.

इस केस की सुनवाई मुंबई हाईकोर्ट में होनी है जबकि ये फ़िल्म 12 सितंबर को भारत में रिलीज़ होने वाली है.

वार्नर ब्रदर्स की प्रवक्ता डेबोराह लिंकन ने 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' को बताया, "हरि पुत्तर नामक एक फ़िल्म के निर्माण और वितरण से संबंधित लोगों के ख़िलाफ़ हमने हाल ही में कार्रवाई शुरु की है."

बौद्धिक संपत्ति

उन्होंने कहा, "वार्नर ब्रदर्स बौद्धिक संपत्ति के अधिकारों का सम्मान करता है, साथ ही उसकी रक्षा करता है. लेकिन जो केस विचाराधीन है उनके बारे में सार्वजनिक रुप से बात करने की हमारी नीति नहीं है."

 हरि पुत्तर नामक एक फ़िल्म के निर्माण और वितरण से संबंधित पार्टी के ख़िलाफ़ हमने हाल ही में कार्रवाई शुरु की है
 
डेबोराह लिंकन, वार्नर ब्रदर्स की प्रवक्ता

'हरि पुत्तर' फ़िल्म के निर्देशक राजेश बजाज और लकी कोहली है. ज़ैन ख़ान ने इस फ़िल्म में हरि की भूमिका निभाई है. हिंदी फ़िल्मों के चर्चित अभिनेता जैकी श्रॉफॉ भी फ़िल्म में काम कर रहे हैं.

इस फ़िल्म की कहानी 10 वर्षीय एक ऐसे बच्चे की है जो अपने माता-पिता के साथ इंग्लैंड चला जाता है जहाँ वो एक गुप्त माइक्रोचिप के मामले में उलझ जाता है.

मिर्ची मूवीज़ के मुनीष पुरी ने 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' को बताया, "हमने वर्ष 2005 में ही इस फ़िल्म के टाइटल को पंजीकृत करवाया था. यह बेहद दुखद है कि वार्नर ने इस फ़िल्म के रिलीज़ होने के समय केस दायर किया है."

उन्होंने कहा, "मेरी समझ से तो इस फ़िल्म के टाइटल का हैरी पॉटर के साथ कोई समानता नहीं है."

दो हफ़्ते पहले ये ख़बर आई थी कि अगली पॉटर फ़िल्म– 'हैरी पॉटर एंड द हॉफ ब्लड प्रिंस' के रिलीज़ करने की तारीख़ आठ महीने आगे बढ़ा दी गई है. अब ये जुलाई, 2009 में रिलीज़ होगी.

 
 
जेके रोलिंग पॉटर एनसाइक्लोपिडिया
जेके रोलिंग ने हैरी पॉटर एनसाइक्लोपिडिया के ख़िलाफ़ मुकदमा किया है
 
 
प्रशंसक पॉटर के प्रशंसक
हैरी पॉटर के किसी एक प्रशंसक को मिलेगा अगली फ़िल्म में मौका..
 
 
हैगवर्ट्स स्कूल का मॉडल पॉटर का 'पंडाल' जीता
अदालत ने हैरी पॉटर की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाने की अनुमति दे दी है.
 
 
हैरी पॉटर 'पॉटर सिरीज़' नंबर वन
हैरी पॉटर फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली सिरीज़.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
हैरी पॉटर थीम के पंडाल पर विवाद
12 अक्तूबर, 2007 | भारत और पड़ोस
'द गॉब्लेट ऑफ़ फ़ायर' की धूम
21 नवंबर, 2005 | मनोरंजन एक्सप्रेस
हैरी पॉटर पर संदर्भ ग्रंथ का विरोध
29 फ़रवरी, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
हैरी पॉटर के उपन्यास ने सारे रिकॉर्ड तोड़े
23 जुलाई, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>