BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 12 अक्तूबर, 2007 को 13:37 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
हैरी पॉटर थीम के पंडाल पर विवाद
 
पंडाल के रुप में हॉगवर्ट्स स्कूल का मॉडल
दुर्गा पूजा पर हर बार तरह-तरह के विशाल पंडाल बनाए जाते हैं
हैरी पॉटर सीरीज़ की किताबों और फ़िल्मों से जुड़े लोगों ने कोलकाता के एक संगठन के ख़िलाफ़ कॉपीराइट के उल्लंघन का मामला दायर किया है.

यह संगठन दुर्गा पूजा के लिए एक पंडाल बना रहा है जो हैरी पॉटर की किताबों और फ़िल्मों में प्रदर्शित जादू सिखाने वाले हॉगवर्ट्स स्कूल जैसा दिखता है.

दिल्ली की एक अदालत में शुक्रवार से इस मामले की सुनवाई शुरू हुई.

यह मामला पैंग्विन इंडिया, जेके रोलिंग और वार्नर ब्रदर्स की ओर से दायर किया है.

पैंग्विन इंडिया के पास हैरी पॉटर सीरीज़ की पुस्तकों के भारत में वितरण के अधिकार हैं और वार्नर ब्रदर्स हैरी पॉटर सीरीज़ की फ़िल्में बनाते रहे हैं.

निशाने पर आयोजन

ये विशाल मॉडल कपड़े, लकड़ी और कागज़ से बनाए जाते हैं.

हैरी पॉटर फ़िल्म का एक दृश्य
हैरी पॉटर की किताबों और फ़िल्मों ने लोकप्रियता का रिकॉर्ड बनाया है

संगठन के सदस्यों ने बताया कि वे हर वर्ष एक नया मॉडल बनाते हैं. पिछले वर्ष उन्होंने टाइटेनिक जहाज़ का मॉडल बनाया था.

इस वर्ष उन्होंने हॉगवर्ट्स स्कूल, हैरी पॉटर और उसके साथियों को हू-ब-हू मॉडल बनाने के लिए चुना है.

उन्होंने बताया कि 'हॉगवर्ट्स स्कूल' के पंडाल के पास भाप से चलने वाले एक इंजन का मॉडल भी खड़ा किया जा रहा है जो 'हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस' जैसा दिखेगा.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि पंडाल का निर्माण पूरा होने वाला है और इसके निर्माण पर लगभग बारह लाख रुपये खर्च हो रहे हैं.

क़ानूनी दाँवपेंच

आयोजकों का कहना है कि अगर कोर्ट उन पर किसी तरह का जुर्माना लगाता है तो वे उसे नहीं भर पाएँगे.

 दुखद यह है कि बड़े पैमाने पर प्रायोजकों के समर्थन से होने वाले इन कार्यक्रमों के आयोजकों ने पंडाल बनाने से पहले हमसे अनुमति नहीं माँगी
 
वार्नर ब्रदर्स के वकील

मुख्य आयोजक हिरण्यमय रायचौधरी ने कहा कि कोर्ट का नोटिस ऐसे समय आया है जब पंडाल का निर्माण पूरा होने वाला है.

उन्होंने कहा, "हम किसी भी तरह का जुर्माना भरने की स्थिति में नहीं हैं."

ख़बरें हैं कि आयोजकों पर जुर्माना करीब बीस लाख रुपए तक हो सकता है.

जेके रोलिंग के वकीलों ने कहा है कि जुर्माने से मिलने वाले रुपयों को धर्मार्थ कार्यों के लिए दान कर दिया जाएगा.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि कोलकाता के लोगों की शिकायत है कि जेके रोलिंग और उनके वकील उनका मज़ा ख़राब कर रहे हैं.

लंदन में वॉर्नर ब्रदर्स के वकील ने अपने एक बयान में कहा, "दुखद यह है कि बड़े पैमाने पर प्रायोजकों के समर्थन से होने वाले इन कार्यक्रमों के आयोजकों ने पंडाल बनाने से पहले हमसे अनुमति नहीं माँगी."

उनके अनुसार यह आयोजन वार्नर ब्रदर्स द्वारा तय की गई नीति के अनुरुप छूट का पात्र नहीं है.

यह नीति जेके रोलिंग और उनके प्रकाशकों ने उन धर्मार्थ और बिना लाभ वाले संगठनों के लिए बनाई है जो मनोरंजन करने के लिए छोटे पैमाने पर आयोजन करते हैं.

उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा समारोहों की शुरूआत 17 अक्तूबर से शुरू हो रही है. केवल कोलकाता में ही इसके लिए लगभग दस हजार पंडाल सजाए जाते हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
हैरी पॉटर का हुआ स्वागत
21 जून, 2003 | पहला पन्ना
बॉन्ड ने पॉटर को पीटा
01 जनवरी, 1970 | पहला पन्ना
हैरी पॉटर किताबों की चोरी
18 जून, 2003 | पहला पन्ना
नकली हैरी पॉटर की धूम
04 जुलाई, 2002 | पहला पन्ना
आया, हैरी पॉटर आया
20 जून, 2003 | पहला पन्ना
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>