BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 29 अक्तूबर, 2003 को 16:11 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
पाँच के ख़िलाफ़ ग़ैर-ज़मानती वारंट
 

 
पॉप गायक दलेर मेंहदी
ख़राब तबियत के कारण बुधवार पेश नहीं हुए दलेर
 

पंजाब में एक न्यायालय ने लोगों को ग़ैर-क़ानूनी तरीके से विदेशों में भेजने के मामले में पाँच लोगों के ग़ैर-ज़मानती वारंट जारी किए हैं.

ये वारंट पॉप गायक दलेर मेंहदी की पत्नी दलजीत कौर, भाभी बलविंदर कौर और उनके तीन अन्य सहयोगियों के ख़िलाफ़ जारी किए गए हैं.

लेकिन पुलिस के न्यायालय को ये बताने के बाद कि पॉप गायक दलेर मेंहदी जाँच में सहयोग कर रहे हैं, उनके ख़िलाफ़ ये वांरट जारी नहीं किए गए हैं.

इससे पहले पटियाला पुलिस इस बात की जाँच करने में जुटी थी कि किन अधिकारियों ने दलेर से डेढ़ करोड़ की रिश्वत माँगी थी.

दलेर ने कुछ दिन पहले कहा था कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने उनके ख़िलाफ़ लगे आरोप हटाने के लिए उनसे पैसा माँगा था.

दलेर और उनके भाई शमशेर पर लोगों को ग़ैरक़ानूनी तरीके से विदेश भेजने का आरोप है.

तबियत ख़राब

बुधवार को दलेर को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वे पुलिस मुख्यालय नहीं पहुँचे.

बाद में दलेर के वकील रविंदर कुमार ने बीबीसी को बताया कि दलेर की तबियत ख़राब है.

उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों के दौरान दिल्ली से पटियाला के सफ़र ने दलेर को थका दिया है.

लेकिन स्थानीय पुलिस उपमहानिदेशक इक़बाल प्रीत सिंह सहोता ने उन्हें गुरूवार को फिर बुलाया.

सहोता ने कहा है कि अगर दलेर रिश्वत वाले आरोप के बारे में और जानकारी नहीं देते तो उन्हें ख़ुद ही इस बारे में फ़ैसला लेना होगा.

इस बीच दलेर के ख़िलाफ़ ग़ैरक़ानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के आरोप की जाँच कर रहे अधिकारियों ने कहा कि उन्हें फिर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

लेकिन दलेर के वकील ने कहा कि जाँच अधिकारियों के पास फिलहाल ऐसा करने का कोई कारण नहीं है.

रविंदर कुमार ने कहा कि अधिकारियों को पहले दलेर की तरफ़ से पेश किए गए दस्तावेज़ों की जाँच करनी चाहिए.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>