BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 23 अक्तूबर, 2003 को 13:52 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
दलेर मेंहदी को अग्रिम ज़मानत मिली
 
दलेर मेंहदी जाने-माने पंजाबी पॉप गायक हैं
दलेर मेंहदी पर ग़ैरक़ानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजने का आरोप है

दिल्ली हाईकोर्ट ने मशहूर पंजाबी पॉप गायक दलेर मेंहदी की अग्रिम ज़मानत मंज़ूर कर ली है.

अदालत ने उन्हें दस दिन की अग्रिम ज़मानत दे दी है.

अब पुलिस दलेर मेंहदी को पुलिस दो नबंबर तक गिरफ़्तार नहीं कर सकेगी.

सुनवाई के बाद दलेर मेंहदी के वकील आर के जैन ने कहा कि अदालत ने दलेर मेंहदी को अपना पासपोर्ट सौंपने और पुलिस को सहयोग देने के लिए कहा है.

हाई कोर्ट ने दलेर मेंहदी को देश से बाहर जाने से पहले अदालत की अनुमति लेने को कहा है.

मामला

अब इस मामले की सुनवाई पटियाला की विशेष अदालत में होगी जहाँ दलेर मेंहदी के ख़िलाफ़

मामला दर्ज किया गया है.

 

 दलेर मेंहदी को अपना पासपोर्ट सौंपने और पुलिस को सहयोग देन के लिए कहा है

दलेर मेंहदी के वकील

 

दलेर मेंहदी और उनके भाई पर लोगों से पैसे लेकर लोगों को ग़ैर-क़ानूनी तरीक़े से विदेश भेजने का आरोप है.

इन आरोपों में उनके ख़िलाफ़ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है.

छापे

पंजाब पुलिस की एक टीम ने मुंबई में दलेर के घर की तलाशी ली थी.

इससे पहले उनके भाई और कई अन्य रिश्तेदारों के घर पुलिस के छापे पड़ चुके हैं.

दलेर मेंहदी के भाई के घर मारे गए छापे में कई पासपोर्ट बरामद हुए थे.

पुलिस का कहना था कि ये उन लोगों के पासपोर्ट हैं जिन्हें वे विदेश भेजना चाहते थे.

समाचार एजेंसियों के अनुसार उन्होंने मामले में अपने भाई को दोष देते हुए दलेर कह चुके हैं, "मैं निर्दोष था, निर्दोष हूँ और निर्दोष साबित होऊँगा."

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>