अक्षय, डिंपल और ट्विंकल को नोटिस

इमेज स्रोत, PR

राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर रही अनीता आडवाणी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने डिंपल कपाड़िया, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना को नोटिस जारी किया है.

अनीता आडवाणी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में इन तीनों के ख़िलाफ़ घरेलू हिंसा में मामला दर्ज़ कराए जाने की याचिका दी थी.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनीता आडवाणी की याचिका ख़ारिज करते हुए कहा था कि क्योंकि अनीता राजेश खन्ना की पत्नी नहीं थीं, ऐसे में वे घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मामला दर्ज़ नहीं करा सकतीं.

अनीता आडवाणी ने हाईकोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.

अक्षय कुमार को क़ानूनी सलाह देने वाली फ़र्म 'आईसी' लीगल ने बीबीसी को बताया, "हमें अभी यह नोटिस मिला नहीं है. नोटिस मिलने पर हम बॉम्बे हाईकोर्ट में दिए सभी क़ानूनी दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट में पहुंचाएंगे."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>