BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 30 जून, 2004 को 15:42 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
पंद्रह वर्षों की सबसे ऊँची विकास दर
 
पिछले 15 साल में ये अर्थव्यवस्था की सबसे अच्छी विकास दर है
भारत की अर्थव्यवस्था वर्ष 2003-2004 में 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी है.

समाचार एजेंसियों के अनुसार ये न केवल पिछले 15 साल में सबसे अच्छी विकास दर है बल्कि पिछले साल की विकास दर से लगभग दोगुना है.

अच्छी बारिश होने के कारण कृषि क्षेत्र में नौ प्रतिशत की दर से विकास हुआ. औद्योगिक उत्पादन में 7.3 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई.

कृषि क्षेत्र में विकास दर 9.1 प्रतिशत था. भारत में सकल घरेलू उत्पाद का 25 प्रतिशत कृषि क्षेत्र आता है.

अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि अच्छी बारिश और विश्व अर्थव्यवस्था के बेहतर होने से आने वाले समय में भी अच्छी विकास दर ही बनी रहेगी.

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के किसलय पाठक का कहना था कि इस साल तेज़ विकास दर अच्छे औद्योगिक उत्पादन के कारण कायम रहेगी.

होटल और संचार क्षेत्र में विकास दर 11.2 प्रतिशत रही.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>