BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 09 अक्तूबर, 2003 को 12:30 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
आर्थिक विकास का साल
 
हरियाली
हरा भरा रहेगा ये साल हमारा

अच्छे मौसम के चलते पूरे दक्षिण एशिया में इस साल अच्छी फसल की संभावना है और इससे आर्थिक विकास की दर में भी अच्छी बढ़ोत्तरी के आसार हैं.

एशियन डवलपमेंट बैंक के अनुमानों के मुताबिक़ संभावना है कि इस बार दक्षिण एशिया में आर्थिक विकास की दर 5.8 प्रतिशत तक पहुँच जाएगी जो यूरोप और अमरीका की तुलना में भी काफ़ी अच्छी है.

 
 

इसके लिए मौसम के अलावा राजनीतिक स्थिरता को भी कारण माना जा रहा है.

कृषि पर निर्भर रहने के कारण दक्षिण एशिया के देश मौसम की मार से सबसे जल्दी और ज़्यादा प्रभावित होते हैं.

पिछले साल भारत, नेपाल और बांग्लादेश में ख़राब मौसम के कारण आर्थिक विकास पर विपरीत असर पड़ा था.

पाकिस्तान के बारे में कहा जा रहा है कि वहाँ पिछले साल की तुलना में काफ़ी सुधार होगा.

 
 

पिछले साल की ख़राब स्थिति के बाद संभावना है कि इस साल नेपाल भी अच्छा प्रदर्शन करेगा.

बैंक ने चेतावनी दी है कि नेपाल और श्रीलंका में विकास की स्थिति वहाँ क़ानून व्यवस्था पर भी निर्भर करेगी.

नेपाल में पिछले महीने विद्रोही माओवादियों से चल रही वार्ता टूट जाने के बाद से स्थिति बिगड़ गई है.

अफ़गानिस्तान में आर्थिक विकास दर के बारे में आँकड़े उपलब्ध नहीं हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>