मालेगांव ब्लास्ट केस के अभियुक्त डिस्चार्ज, पिछले 20 साल से अब तक क्या-क्या हुआ?
मालेगांव ब्लास्ट केस के अभियुक्त डिस्चार्ज, पिछले 20 साल से अब तक क्या-क्या हुआ?
महाराष्ट्र के मालेगांव बम ब्लास्ट केस में नया अपडेट है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने साल 2006 के इस केस में बाकी बचे चार अभियुक्तों को डिस्चार्ज कर दिया है.
इस बम धमाके में 31 लोगों की मौत हुई थी और 300 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे. अब 20 साल बाद इस केस में एक भी अभियुक्त ट्रायल का सामना नहीं करेगा.
इस मामले में कई सवाल उठते हैं. जैसे, केस में क्या हुआ? इतने सालों में किन लोगों पर आरोप लगे? इस मामले की किन-किन एजेंसियों ने जांच की? उनकी जांच में क्या सामने आया? जानिए इन सभी सवालों के जवाब.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



