You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ट्रंप की धमकी का ईरान ने दिया ये जवाब
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक ही रात में ख़त्म करने की धमकी दी है.
ट्रंप की इस धमकी के जवाब में ईरान ने 'अस्थाई युद्धविराम' को ठुकराया है और संघर्ष के 'स्थाई अंत' की मांग की है.
अपनी आधिकारिक न्यूज़ एजेंसी आईआरएनए में प्रकाशित अपने प्रस्ताव में ईरान ने अपनी तीन मांगे रखी है.
पहली मांग है कि ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाया जाए.
दूसरी मांग है कि होर्मुज़ स्ट्रेट से जहाज़ों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में ईरान का सहयोग किया जाए.
और तीसरी मांग है कि हमलों से क्षतिग्रस्त ईरान के नागरिक ढांचों के पुनर्निर्माण में सहयोग किया जाए.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)