ऑस्कर्स 2026: 'वन बैटल ऑफ़्टर अनदर' को बेस्ट फ़िल्म समेत छह अवॉर्ड मिले

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, लियोनार्डो डिकैप्रियो हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर पहुंचते समय क्लासिक टक्सीडो और मूंछ के साथ नजर आए
पढ़ने का समय: 7 मिनट

पॉल थॉमस एंडरसन फिर से चर्चा में हैं. उनकी फ़िल्म 'वन बैटल ऑफ़्टर अनदर' ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समेत छह पुरस्कार जीते. जबकि फ़िल्म 'सिनर्स' को चार अवॉर्ड मिले.

अवॉर्ड की घोषणा होते ही फ़िल्म 'वन बैटल ऑफ़्टर अनदर' के दो सितारे, टेयाना टेलर और चेस इनफ़िनिटी, खुशी से उछल पड़े. इस फ़िल्म को 13 नॉमिनेशन मिले थे.

एंडरसन ने कहा, "1975 में ऑस्कर के लिए नामांकित फिल्में थीं बैरी लिंडन, डॉग डे आफ्टरनून, जॉज़, नैशविले और वन फ्लू ओवर द कुकूज़ नेस्ट... इनमें से कोई सर्वश्रेष्ठ नहीं है, लेकिन उस दिन एक माहौल था. हमें इसका हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है. इस साल इतनी सारी बेहतरीन फ़िल्में आईं."

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 98वें अकेडमी अवॉर्ड्स की घोषणा हो रही है. इसमें अलग-अलग कैटेगरी में बेस्ट प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड्स दिए जाते हैं.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

माफ़ी चाहते हैं, हम इस स्टोरी का कुछ हिस्सा लाइटवेट मोबाइल पेज पर नहीं दिखा सकते.

रिकॉर्ड 16 नॉमिनेशन के साथ सुपरनैचुरल थ्रिलर फ़िल्म 'सिनर्स' सबसे बड़े अवॉर्ड, बेस्ट पिक्चर, की दौड़ में प्रमुख दावेदारों में से एक थी.

डायरेक्टर रेयान कूगलर की 'वैम्पायर' फ़िल्म अकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्टर के लिए भी प्रतिस्पर्धा कर रही है, लेकिन अब तक इसे बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिल चुका है.

ब्राज़ील के डायरेक्टर क्लेबर मेंडोंका फिलो की फ़िल्म 'ओ एजेंते सेक्रीतो' (द सीक्रेट एजेंट) कई कैटेगरी में गोल्डन स्टैच्यू जीतने की रेस में लैटिन अमरीका का प्रतिनिधित्व कर रही है: बेस्ट फ़िल्म, बेस्ट इंटरनेशनल फ़िल्म, बेस्ट एक्टर और बेस्ट कास्टिंग.

स्पैनिश फ़िल्म 'सिराट' भी बेस्ट इंटरनेशनल फ़िल्म और बेस्ट साउंड के अवॉर्ड के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही है.

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, अकेडमी द्वारा जारी की गई इस तस्वीर में, वन बैटल ऑफ़्टर अनदर' की दो एक्ट्रेस टेयाना टेलर और चेस इनफ़िनिटी हॉलीवुड, कैलिफ़ोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित 98वें ऑस्कर समारोह के दौरान

अब तक जिन्हें मिले ऑवर्ड्स

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर एमी मेडिगन को मिला

• बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: एमी मैडिगन- वींपस (द ऑवर ऑफ़ डिसअपीयरेंस)

• बेस्ट एनिमेटेड फ़िल्म: केपॉप डेमन हंटर्स (द के-पॉप वॉरियर्स)

• बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फ़िल्म: द गर्ल हू क्राईड पर्ल्स

• बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन: फ़्रैंकस्टीन

• बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग: फ़्रैंकस्टीन

• बेस्ट कास्ट: वन बैटल ऑफ़्टर एनदर

• बेस्ट शॉर्ट फ़िक्शन फ़िल्म (टाई): द सिंगर्स और टू पीप्यूल एक्सचेंजिंग सैलाइवा

• बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: सीन पेन- वन बैटल ऑफ़्टर एनदर

• बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले: वन बैटल ऑफ़्टर एनदर

• बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले: सिनर्स

प्रियंका चोपड़ा भी होस्ट

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ समारोह में पहुंचीं

इस साल भी कॉनन ओ'ब्रायन ही ऑस्कर होस्ट करते नज़र आए. 2025 में उनके शानदार होस्टिंग प्रदर्शन के बाद उन्हें दोबारा यह ज़िम्मेदारी दी गई है.

उस साल उन्होंने मज़ेदार म्यूज़िकल परफॉर्मेंस दी थीं और अपने ओपनिंग मोनोलॉग में नामांकित कलाकारों पर हल्के‑फुल्के, प्यार भरे तंज कसे थे.

रात भर अलग‑अलग अवॉर्ड देने के लिए कई गेस्ट सितारों को भी बुलाया गया है.

कुछ ऐसे कलाकारों को भी अवॉर्ड प्रेज़ेंट करने के लिए आमंत्रित किया गया है, जो इस साल की बड़ी फ़िल्मों में दिखे लेकिन व्यक्तिगत तौर पर नामांकित नहीं हुए.

इनमें शामिल हैं पॉल मेस्कल ('हैमनेट'), चेज़ इन्फिनिटी ('वन बैटल आफ़्टर अनदर') और ग्विनेथ पाल्त्रो ('मार्टी सुप्रीम').

इसके अलावा अलग‑अलग कैटेगरी के अवॉर्ड्स पेश करने वालों में निकोल किडमैन, प्रियंका चोपड़ा जोनस, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐन हैथवे और क्रिस इवांस भी शामिल होंगे.

साथ ही पिछले साल के चारों विजेता एक्टर्स- एड्रियन ब्रॉडी, मिकी मैडिसन, कियरन कल्किन और ज़ो सल्डाना का भी नाम शामिल है.

ईरानी डॉक्युमेंट्री फ़िल्म मेकर्स ने ईरानी जनता को समर्पित किया नामांकन

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, 2026 ऑस्कर समारोह में डाक्युमेंट्री 'कटिंग थ्रू रॉक्स' के निर्देशक सारा खाकी और मोहम्मद रज़ा ऐनी

इस साल के ऑस्कर समारोह ऐसे समय में आयोजित हो रहे हैं जब संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल ईरान के साथ युद्ध में हैं और इन तनावों का असर लॉस एंजेलिस में आयोजित समारोह के माहौल में साफ़ दिखाई दे रहा है.

ऑस्कर इतिहास में नामांकित होने वाली पहली ईरानी डाक्यूमेंट्री फ़िल्म 'कटिंग थ्रू रॉक्स' के निर्देशक सारा खाकी और मोहम्मद रज़ा ऐनी ने समारोह से कुछ मिनट पहले ऑस्कर रेड कार्पेट पर बीबीसी पर्शियन को बताया, "ईरानी जनता इस सब पीड़ा और कष्ट की हक़दार नहीं है. हम यह नामांकन अपने देशवासियों को समर्पित करते हैं."

समारोह की कुछ झलकियां

इमेज स्रोत, AFP vía Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिकी फ़िल्ममेकर पॉल थामस एंडर्सन को 'वन बैटल ऑफ़्टर अनदर' के लिए बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर मिला. यह उनका पहला अकेडमी अवॉर्ड है, जबकि उन्हें इससे पहले 14 बार नॉमिनेट किया जा चुका था

इमेज स्रोत, AFP vía Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिकी फ़िल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रेयान कूगलर अपनी फ़िल्म 'सिनर्स' के लिए मिले बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले के ऑस्कर को देखते हुए

इमेज स्रोत, AFP vía Getty Images

इमेज कैप्शन, मेक्सिकन निर्देशक गिलेरमो डेल टोरो ने फ्रैंकस्टीन फ़िल्म के लिए मेकअप और हेयर पर काम करने वाले कलाकार जॉर्डन सैमुअल और माइक हिल को ऑस्कर जीतने पर बधाई दी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, फ्रैंकस्टीन के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का ऑस्कर मिलने पर केट हॉले ने फ़िल्म के निर्देशक को संबोधित करते हुए कहा, "गिलेरमो (डेल टोरो), धन्यवाद. हमारी सभी नॉमिनेशन आपकी ही नॉमिनेशन हैं."

इमेज स्रोत, AFP vía Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिकी निर्देशक क्रिस एपेलहैंस, दक्षिण कोरियाई-कनाडाई स्क्रीनराइटर मैगी कांग और निर्माता मिशेल वोंग को 'के-पॉप वॉरियर्स' के लिए बेस्ट एनिमेटेड फिल्म का ऑस्कर मिला

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 'इफ़ आई हैड लेग्स आई'ड किक यू' की स्टार रोज़ बर्न डॉल्बी थिएटर के रेड कार्पेट पर शानदार डियोर ड्रेस में नज़र आईं

इमेज स्रोत, AFP vía Getty Images

इमेज कैप्शन, 'सिनर्स' में जुड़वां किरदार निभाने वाले माइकल बी जॉर्डन

इमेज स्रोत, Penske Media vía Getty Images

इमेज कैप्शन, नॉर्वे की रेनेट रेंसवे, जो 'सेंटिमेंटल वैल्यू' की स्टार हैं, 2026 के ऑस्कर में लाल लुई विटन ड्रेस पहनकर पहुंचीं

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ब्राज़ील के वैगनर मौरा, जो 'द सीक्रेट एजेंट' के स्टार हैं, हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में नज़र आए

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 'हैमनेट' में शेक्सपियर की पत्नी का क़िरदार निभाने वाली जेसी बकली ऑस्कर समारोह में कुछ इस तरह पहुंचीं

इमेज स्रोत, AFP vía Getty Images

इमेज कैप्शन, टिमोथी शैलामे, जिन्हें 'सुप्रीम मार्टी' में उनकी भूमिका के लिए नॉमिनेशन मिला है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 'बुगोनिया' की स्टार एम्मा स्टोन चमकदार सिल्वर लुई विटन ड्रेस में नज़र आईं

इमेज स्रोत, AFP vía Getty Images

इमेज कैप्शन, जैकब एलोर्डी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 'वन बैटल ऑफ़्टर एनदर' में सर्जियो 'सेंसई' सेंट कार्लोस का किरदार निभाने वाले बेनिसियो डेल टोरो रेड कार्पेट पर काले कपड़ों और सनग्लास में नज़र आए

इमेज स्रोत, WWD vía Getty Images

इमेज कैप्शन, 'वन बैटल ऑफ़्टर एनदर' में विला फ़र्ग्यूसन का किरदार निभाने वाली चेज इनफ़िनिटी हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर पहुंचने पर दर्शकों का अभिवादन करती दिखीं

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, गैलिसिया के ओलिवर लैक्से 'सिराट' फ़िल्म के निर्देशक हैं, जो बेस्ट इंटरनेशनल फ़िल्म के ऑस्कर के लिए मुकाबले में हैं

इमेज स्रोत, AFP vía Getty Images

इमेज कैप्शन, 'वन बैटल ऑफ़्टर एनदर' में परफ़िडिया बेवर्ली हिल्स का क़िरदार निभाने वाली टेयाना टेलर 98वें अकेडमी अवॉर्ड्स में काले और सफेद चैनल ड्रेस में नज़र आईं, जिस पर मोतियों की कढ़ाई और पंखों की ट्रेल थी.

इमेज स्रोत, FilmMagic

इमेज कैप्शन, ब्रिटिश स्टार फ़ेलिसिटी जोन्स, जो 'ट्रेन ड्रीम्स' में नज़र आईं, 2026 के ऑस्कर के रेड कार्पेट पर प्राडा ड्रेस में पहुंचीं

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)