BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 02 जनवरी, 2009 को 18:36 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
पाकिस्तानी टीम का भारत दौरा रद्द
 
पाकिस्तान हॉकी टीम
पाकिस्तान ने कहा है कि वो तीसरे देश में भारत के साथ खेलने के लिए तैयार है
पाकिस्तान ने अपनी हॉकी और स्क्वैश टीम का भारत दौरा ये कहते हुए रद्द कर दिया है कि वहाँ खिलाड़ियों की सुरक्षा पर ख़तरा हो सकता है.

मुंबई हमलों के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के मद्देनज़र भारत ने अपनी क्रिकेट टीम के प्रस्तावित पाकिस्तान दौरे को रद्द कर दिया था.

इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भी इस तरह के क़दम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही थी.

पाकिस्तानी हॉकी टीम को भारत में चार देशों के पंजाब गोल्ड कप टूर्नामेंट में हिस्सा लेना था.

 हॉकी और स्क्वैश फेडरेशन ने भारत यात्रा के लिए स्वीकृति माँगी थी जिसे हमनें अस्वीकार कर दिया क्योंकि हमें वहाँ हमारे खिलाड़ियों और महिलाओं की सुरक्षा की चिंता है
 
आफ़ताब शाह

वहीं स्क्वैश टीम को चेन्नई में एशियाई जूनियर प्रतियोगिता में हिस्सा लेना था.

हालाँकि इस फ़ैसले से पहले ही पंजाब गोल्ड कप में पाकिस्तान की जगह न्यूज़ीलैंड को दे दी गई थी.

इस टूर्नामेंट में बीजिंग ओलंपिक विजेता जर्मनी और हॉलैंड की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं.

पाकिस्तान के खेल मंत्री आफ़ताब शाह जिलानी ने कहा, "हॉकी और स्क्वैश फेडरेशन ने भारत यात्रा के लिए स्वीकृति माँगी थी जिसे हमनें अस्वीकार कर दिया क्योंकि हमें वहाँ हमारे खिलाड़ियों और महिलाओं की सुरक्षा की चिंता है."

उन्होंने कहा कि मौजूदा तनाव को देखते हुए उनके मंत्रालय ने ये फ़ैसला लिया है.

हालाँकि उन्होंने भारत के साथ खेल संबंध तोड़ने से इनकार किया. उनका कहना था कि पाकिस्तानी टीम किसी तीसरे देश में भारत के साथ कोई भी खेल खेलने के लिए तैयार है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
श्रीलंका करेगा पाकिस्तान का दौरा
19 दिसंबर, 2008 | खेल की दुनिया
भारतीय टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द
18 दिसंबर, 2008 | खेल की दुनिया
भारत से पाकिस्तान दौरा करने की अपील
14 दिसंबर, 2008 | खेल की दुनिया
भारत के पाकिस्तान दौरे का विरोध
12 दिसंबर, 2008 | खेल की दुनिया
इंतिख़ाब आलम बने अस्थायी कोच
25 अक्तूबर, 2008 | खेल की दुनिया
सलीम मलिक पर से पाबंदी हटी
23 अक्तूबर, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>