BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 02 दिसंबर, 2008 को 12:34 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
'वर्ल्ड कप की तैयारियाँ चल रही हैं'
 
क्रिकेट
मुंबई में हुए धमाकों के बाद क्रिकेट खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन ख़बरों को ख़ारिज किया है कि वर्ष 2011 में होने वाला क्रिकेट विश्व कप दक्षिण एशियाई देशों के हाथ से निकल सकता है.

विश्व कप के आयोजन से जुड़े और पीसीबी के 'चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफ़िसर' सलीम अल्ताफ़ ने समाचार एजेंसियों को बताया कि विश्व कप से संबंधित सारी तैयारियाँ पूर्ववत चल रही हैं.

उल्लेखनीय है कि मुंबई में हुए हमलों और पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र भारतीय उप महाद्वीप में होने वाले विश्व कप को लेकर चिंता जताई जा रही है.

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में इस तरह की ख़बर आई थी कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कांउसिल इस बात पर विचार कर रही है कि विश्व कप का आयोजन भारतीय उप महाद्वीप से बाहर कहीं और हो.

विचार-विमर्श

इस मामले पर अगले सप्ताह केपटाउन में विश्व कप से जुडे मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक में विचार विमर्श होने की संभावना है.

वर्ष 2011 में होने वाले विश्व कप का आयोजन भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे.

अल्ताफ़ ने बताया, "आईसीसी ने विश्व कप के लिए बनी संयुक्त समिति को तय सीमा के तहत कुछ जवाबदेही सौंपी थी जिस पर हम समय से काम कर रहे हैं."

केपटाउन में मुख्य अधिकारियों की होने वाली इस बैठक में सलीम अल्ताफ़ भी हिस्सा लेंगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'भारतीय टीम के दौरे की संभावना नहीं'
29 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
संकट सिर्फ़ भारतीय क्रिकेट पर नहीं
29 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
मलेशिया या आबूधाबी में मैच होंगे?
01 दिसंबर, 2008 | खेल की दुनिया
'ज़बरदस्ती भारत दौरे पर नहीं जाएँगे'
28 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>