|
सचिन पर बयान से पलट गई पुलिस
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
सचिन तेंदुलकर को चरमपंथी संगठन जैशे मोहम्मद से धमकी मिलने की सूचना देने के कुछ घंटों बाद ही नागपुर पुलिस अपने बयान से पलट
गई है.
अब नागपुर पुलिस का कहना है कि सचिन या किसी भी खिलाड़ी को व्यक्तिगत रूप से कोई ख़तरा नहीं है और न ही उन्हें ऐसी सूचना मिली है. नागपुर के पुलिस आयुक्त प्रवीण दीक्षित ने सोमवार सुबह को ही पत्रकारों से बातचीत में यह दावा किया था कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को जैशे मोहम्मद से धमकी मिली है और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने स्थानीय पुलिस को सतर्क किया है नागपुर में छह नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच होना है. प्रवीण दीक्षित ने अपने नए बयान में कहा है, "किसी भी खिलाड़ी को कोई विशेष ख़तरा नहीं है और न ही ऐसी सूचना है. हम सामान्य रूप से नागपुर टेस्ट के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सुरक्षा देंगे." .
सोमवार सुबह को पुलिस आयुक्त ने दावा किया था कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने तेंदुलकर को ख़तरे के बारे में उन्हें निर्देश दिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ नागपुर पुलिस के इस दावे पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियाँ चकित थी और सुरक्षा अधिकारियों को वर्ष 2002 में मिली ऐसी धमकी के बाद कोई नई धमकी की जानकारी नहीं थी. पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक़ दरअसल नागपुर पुलिस वर्ष 2002 के निर्देश का ही हवाला दे रही थी, जब केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसे निर्देश जारी किए थे कि जैशे मोहम्मद सचिन तेंदुलकर और अन्य वीआईपी लोगों को निशाना बना सकता है. |
इससे जुड़ी ख़बरें
जुझारू 'जंबो' को भूलना मुश्किल02 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा02 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
आख़िरकार ड्रॉ हुआ दिल्ली टेस्ट02 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
गंभीर मामले की सुनवाई करेंगे सैक्स01 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
गंभीर पर फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील 01 नवंबर, 2008 | खेल की दुनिया
गौतम गंभीर पर एक टेस्ट मैच की पाबंदी31 अक्तूबर, 2008 | खेल की दुनिया
वाटसन की 10 प्रतिशत मैच फ़ीस कटेगी30 अक्तूबर, 2008 | खेल की दुनिया
मैदान पर फिर दिखा तनाव29 अक्तूबर, 2008 | खेल की दुनिया
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||