BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 08 अक्तूबर, 2008 को 09:39 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
संन्यास लूँगा तो बता दूँगा: कुंबले
 
अनिल कुंबले
अनिल कुंबले मीडिया में लगाई जा रही अटकलों से नाराज़ नज़र आए
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान अनिल कुंबले ने अपने सन्यास लेने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि जब वह संन्यास लेने का फ़ैसला लेंगे तो बता देंगे.

अनिल कुंबले नौ अक्तूबर से बंगलौर में आस्ट्रेलिया के साथ होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ये पूछे जाने पर कि सौरभ के बाद क्या वे भी संन्यास लेने के बारे में सोच रहे हैं, अनिल कुंबले ने कहा, "मैं हाँ या ना कुछ भी नहीं कहूँगा. जब मैं अपनी अंतिम श्रृंखला खेलूँगा तो आपको बता दूँगा."

उन्होंने कहा कि यह इन खिलाड़ियों को ही तय करने देना चाहिए कि वे कब संन्यास लेना चाहते हैं.

संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह स्वीकार किया कि बंगलौर के मैदान पर यह उनका अंतिम टेस्ट मैच होगा.

 यह खिलाड़ियों को ही तय करने दीजिए की वे कब सन्यास लेना चाहते हैं
 
अनिक कुंबले, टेस्ट कप्तान

अनिल कुंबले के सन्यास को लेकर अटकले उस समय लगाई जाने लगीं जब उन्होंने कुछ अख़बारों में लिखे अपने कॉलम में कहा कि अस्ट्रेलिया के साथ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरिज़ के तहत बंगलौर में होने वाला टेस्ट उस मैदान पर उनका अंतिम टेस्ट मैच होगा.

सौरभ गांगुली की ओर से मंगलवार को किए गए संन्यास की घोषणा के बाद से अनिल कुंबले के भी सन्यास लेने की अटकले लगाई जाने लगी थीं.

अनिल कुंबले ने पहले ही एक दिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले रखा है. वह मीडिया में वरिष्ठ खिलाड़ियों के संन्यास लेने को लेकर लगाई जा रही अटकलों से नाराज़ हैं.

पिछले हफ़्ते अनिल कुंबले ने मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि वे वरिष्ठ खिलाड़ियों की आलोचना करते समय थोड़ा ज़िम्मेदारी दिखाएँ.

 
 
गांगुली अलविदा.....दादा
भारतीय क्रिकेट के महाराजा सौरभ गांगुली ने कह दिया अलविदा..
 
 
अनिल कुंबले सीनियर्स का सम्मान हो
नाराज़ भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान अनिल कुंबले ने मीडिया को नसीहत दी.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
कुंबले को मिलेगी गोल्डन बॉल
24 मार्च, 2008 | खेल की दुनिया
अनिल कुंबले से ख़फ़ा क्रिकेट बोर्ड
12 जुलाई, 2008 | खेल की दुनिया
नए नियम के तहत कुंबले की चुनौती
24 जुलाई, 2008 | खेल की दुनिया
कर्स्टन को बीसीसीआई की फटकार
04 सितंबर, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>