BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 24 सितंबर, 2008 को 17:31 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
कपिल देव बने लेफ़्टिनेट कर्नल...
 
कपिल देव
कपिल का कहना है कि वो अब एक नई पारी की शुरूआत कर रहे हैं
वनडे क्रिकेट का विश्व कप जीतनेवाली भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव को प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल बनाया गया हैं.

इस महान आलराउंडर को बुधवार को एक समारोह में थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की.

थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने प्रादेशिक सेना की वर्दी पहने कपिल के सीने पर लेफ़्टिनेंट कर्नल के स्टार लगाए.

 क्रिकेट खेलने के दौरान मैंने सफेद जर्सी में देश की सेवा की थी और अब हरी वर्दी में देश सेवा की अपनी दूसरी पारी शुरू कर रहा हूँ
 
कपिल देव

इस अवसर पर कपिल ने कहा कि वो देशसेवा की अपनी दूसरी पारी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

कपिल का कहना था,'' क्रिकेट खेलने के दौरान मैंने सफेद जर्सी में देश की सेवा की थी और अब हरी वर्दी में देश सेवा की अपनी दूसरी पारी शुरू कर रहा हूँ.''

उनका कहना था,'' मैंने जिस जोश के साथ क्रिकेट खेलते हुए देश की सेवा की थी, उसी जोश के साथ मैं इस हरी वर्दी में भी देश की सेवा करूंगा. मुझे गर्व है कि मुझे इस पद के काबिल समझा गया.''

कपिल देव को पंजाब रेजीमेंट की 150 प्रादेशिक सेना बटालियन में लेफ़्टिनेंट कर्नल के रूप में शामिल किया गया है.

इस समारोह में कपिल देव के परिजन भी मौजूद थे.

 
 
कपिल देव और सुनील गावस्कर विजेताओं का सम्मान
1983 में विश्व कप जीतनेवाली भारतीय टीम को सम्मानित किया गया.
 
 
कपिल देव उपलब्धि का अर्थशास्त्र
विश्व कप विजय की 25वीं सालगिरह पर हो रहे समारोह का अर्थशास्त्र भी है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
विश्व विजेता टीम का सम्मान
23 जून, 2008 | खेल की दुनिया
मुझे मेरी पेंशन लौटाओ:कपिल
14 फ़रवरी, 2008 | खेल की दुनिया
'आईसीएल-आईपीएल में हो मुक़ाबला'
15 दिसंबर, 2007 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>