BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 06 सितंबर, 2008 को 12:55 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
ईरानी ट्रॉफ़ी में खेलने को तैयार सचिन
 
सचिन तेंदुलकर
कोहनी की चोट के कारण श्रीलंका के ख़िलाफ़ एक दिवसीय सिरीज़ से दूर रहे सचिन तेंदुलकर ईरानी ट्रॉफ़ी में हिस्सा लेंगे. सचिन का कहना है कि अब वे फ़िट हैं.

ईरानी ट्रॉफ़ी इस महीने के आख़िर में रणजी ट्रॉफ़ी चैम्पियन दिल्ली और शेष भारत की टीमों के बीच खेला जाएगा.

सचिन तेंदुलकर को शेष भारत की टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद है. सचिन तेंदुलकर ने कहा, "मैं फ़िट हूँ और ईरानी ट्रॉफ़ी में हिस्सा लूँगा."

सोमवार को चयनकर्ता शेष भारत की टीम की घोषणा करेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि सचिन को टीम में जगह मिलेगी.

प्रतियोगिता

ईरानी ट्रॉफ़ी प्रतियोगिता 24-28 सितंबर को वडोदरा में रणजी ट्रॉफ़ी चैम्पियन दिल्ली और शेष भारत की टीम के बीच खेली जाएगी.

श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ में सचिन ने हिस्सा लिया था लेकिन वनडे सिरीज़ से वे अलग हो गए थे. कारण था कोहनी की चोट.

टेस्ट सिरीज़ में श्रीलंका ने भारत को 2-1 से मात दी थी और सचिन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था.

तीन टेस्ट मैचों में सचिन ने सिर्फ़ 15.83 की औसत से 95 रन बनाए थे. 31 रन उनका सर्वाधिक स्कोर था.

टेस्ट सिरीज़ के बाद सचिन घर वापस लौट आए थे और उनकी जगह एस बद्रीनाथ को टीम में शामिल किया गया था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
कमाई और करार के बीच फँसे खिलाड़ी
05 सितंबर, 2008 | खेल की दुनिया
भज्जी विवाद से उबरे नहीं हैं साइमंड्स
04 सितंबर, 2008 | खेल की दुनिया
कर्स्टन को बीसीसीआई की फटकार
04 सितंबर, 2008 | खेल की दुनिया
'कुंबले अब कप्तानी धोनी को सौंप दें'
03 सितंबर, 2008 | खेल की दुनिया
'साइमंड्स मनोवैज्ञानिक मदद लें'
02 सितंबर, 2008 | खेल की दुनिया
एंड्रयू साइमंड्स को मिली सज़ा
30 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
श्रीलंका ने भारत को 112 रनों से हराया
29 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>