BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 18 अगस्त, 2008 को 11:58 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
भारतीय मुक्केबाज़ अखिल कुमार हारे
 
फाइल फोटो
अखिल कुमार से भारत में लोगों की काफी उम्मीदें बंध गईं थीं
मुक्केबाज़ी के 54 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मॉलडोवा के मुक्केबाज़ वेसलाव गोजान ने भारतीय मुक्केबाज़ अखिल कुमार को आसानी से हरा दिया है.

अखिल कुमार से भारत के लोगों को काफी उम्मीदें थी क्योंकि दूसरे दौर में अखिल ने विश्व चैंपियन को हरा दिया था.

क्वार्टर फाइनल में जब अखिल कुमार रिंग में पहुंचे तो उनका आत्मविश्वास देखते बन रहा था लेकिन गोजान ने ज़बर्दस्त खेल का परिचय दिया और आसानी से अखिल को हरा दिया.

चार राउंड के मैच में गोजलान ने 10-3 से जीत दर्ज़ की.

पहले राउंड में अखिल ने बढ़त बनाई और स्कोरबोर्ड रहा 1-1. दूसरे राउंड में स्कोर यही रहा लेकिन तीसरे और चौथे राउंड में गोजान ने छह अंक अर्जित कर लिए और अजेय बढ़त बना ली.

मॉलडोवा के मुक्केबाज़ ने बेहतरीन रक्षात्मक खेल के साथ साथ आक्रामक खेल भी दिखाया और अखिल के पास गोजान का कोई जवाब नहीं था.

अब भारत के दो मुक्केबाज़ क्वार्टर फ़ाइनल में खेलने के लिए रह गए हैं विजेंदर कुमार और जितेंद्र कुमार.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>