BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 11 अगस्त, 2008 को 06:20 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
अभिनव: छोटी उम्र से ही बड़ी सफलताएँ
 
अभिनव बिंद्रा
2000 में सिडनी ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय थे अभिनव.
बीजिंग ओलंपिक खेलों में भारत के लिए 10 मीटर एयर राइफ़ल शूटिंग में स्वर्ण जीतने वाले भारत के निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 12 साल की उम्र से ही कुछ कर गुज़रने की ठानते हुए अभ्यास शुरू कर दिया था.

देहरादून में पैदा हुए और चंडीगढ़ में पले बढ़े अभिनव बिंद्रा वर्ष 2000 में सिडनी ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय भी बने. उनका जन्म 28 सितंबर, 1982 को हुआ था.

उन्होंने 2001 में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छह स्वर्ण पदक हासिल किए थे जबकि 2002 में मैनचेस्टर में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने युगल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण और व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में रजत पदक हासिल किया था.

सन 2004 के ओलंपिक में उन्होंने ओलंपिक का रिकॉर्ड तो तोड़ा था लेकिन वे कोई मेडल लेने से चूक गए थे.

प्रतिभा की खोज

पाँच फ़ुट आठ इंच लंबाई वाले अभिनव को 2001 में अर्जुन पुरस्कार और 2001-2002 में राजीव गांधी खेल रत्न से नवाज़ा गया.

28 सालों के बाद भारत के लिए स्वर्ण लेकर प्रतिष्ठा दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा की प्रतिभा को सबसे पहले लेफ़्टिनेंट जनरल जेएस ढिल्लन ने पहचाना. वे ही अभिनव के पहले कोच थे.

अभिनव खिलाड़ी होने के साथ साथ एक उद्यमी भी हैं. अभिनव फ्यूचरिस्टिक नाम की कंपनी के सीईओ है. निशानेबाज़ अभिनव को एयर राइफ़ल के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है.

एक शूटर होने के अलावा 23 वर्षीय अभिनव ने एमबीए की डिग्री भी हासिल की है जो उनके दूसरे व्यवसाय में उनकी सहायक है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक में स्वर्ण
11 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
पहला स्वर्ण चेक का, चीन ने खाता खोला
09 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
ओलंपिक खेलों की रंगारंग शुरुआत
08 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
देश का नाम रोशन करूँगा: राज्यवर्धन
04 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
निशानेबाज़ी से है सबसे बड़ी उम्मीद
04 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
हॉकी खिलाड़ियों के बिना भारतीय टीम
04 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
देर ना हो जाए कहीं देर ना हो जाए....
02 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>