BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 06 जुलाई, 2008 को 21:10 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
..और विंबलडन इस बार नडाल का हुआ
 
नडाल
नडाल का यह पहला विंबलडन ख़िताब है
विंबलडन में रविवार को पुरुषों के फ़ाइनल मुक़ाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फ़ेडरर विंबलडन में अपनी लगातार छठी जीत दर्ज करने से चूक गए.

आखिरकार नडाल ने भी विंबलडन ख़िताब जीतनेवालों में अपना खाता खोल ही लिया.

इस बार का ख़िताब गया रफ़ाएल नडाल के पास. दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी दूसरे नंबर के खिलाड़ी से हार गया.

पाँच सेटों के मुक़ाबले में लोगों की सांसें थमी हुई थीं. अंधेरा होने को था और लगने लगा था कि शायद आज खेल का फ़ैसला न हो पाए.

पर तीसरा औऱ चौथा सेट जीतकर मैच को बराबरी पर ला खड़ा करने वाले फ़ेडरर पाँचवें सेट में नडाल से हार गए.

ये लगातार तीसरा साल था जब दोनों खिलाड़ी विंबलडन में फ़ाइनल के लिए एक दूसरे के आमने-सामने आए.

रविवार को जब मुक़ाबला शुरू हुआ तो एक ओर फ़ेडरर पर ज़ोर था कि वो अपनी जीत का क्रम जारी रखें तो वहीं नडाल के मन में इस बार जीत हासिल कर लेने की बेचैनी थी.

जीत की तमन्ना...

पिछले दो वर्षों से विंबलडन के ख़िताबी मुक़ाबले में रोजर फ़ेडरर नडाल को हरा रहे थे.

पिछले महीने ही नडाल ने 'फ्रेंच ओपन' के फ़ाइनल में फ़ेडरर को हराकर ख़िताब जीता था और अब एक ही सीजन में दूसरा ख़िताब जीतकर नडाल ने सबको हतप्रभ कर दिया है.

वैसे फ़ेडरर के लिए ये साल अच्छा नहीं रहा है. पिछला सीज़न ख़त्म होते-होते वो बीमार हो गए थे जिसके बाद वो जनवरी में नोवाक जोकोविक के हाथों ऑस्ट्रेलियन ओपन का फ़ाइनल हार गए थे.

इस साल अब तक उनकी झोली में दो छोटे ख़िताब ही आ सके.

अगर रोजर फ़ेडरर इस बार विंबलडन का ख़िताब जीतते तो यह उनकी लगातार छठी जीत होती और वो टेनिस के महान खिलाड़ी ब्योर्न बोर्ग का रिकॉर्ड तोड़ पाते.

बोर्ग ने लगातार पाँच बार विंबलडन का ख़िताब जीता था. फ़ेडरर ने पिछले साल ही बोर्ग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी.

 
 
रफ़ाएल नडाल और फ़ेडरर फिर वही कहानी
एक बार फिर विंबलडन के फ़ाइनल में आमने-सामने हैं फ़ेडरर और नडाल.
 
 
रोजर फ़ेडरर सेमीफ़ाइनल में फ़ेडरर
फ़्रेच ओपन के सेमीफ़ाइनल में रोज़र फ़ेडरर का मुक़ाबला गेल मानफ़िल्स से होगा.
 
 
रोजर फ़ेडरर किससे हार गए फ़ेडरर!
नंबर वन टेनिस खिलाड़ी फ़ेडरर को एक ग़ैरवरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने पटखनी दी
 
 
रोजर फ़ेडरर चौथी बार ख़िताबी जीत
स्विट्ज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर ने लगातार चौथी बार यूएस ओपन का ख़िताब जीता.
 
 
रोजर फेडरर फ़ेडरर ने दी मात
क्ले कोर्ट पर नडाल को पहली बार हरा फ़ेडरर ने हैम्बर्ग मास्टर्स जीता.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
फिर फ़ाइनल में फ़ेडरर और नडाल
04 जुलाई, 2008 | खेल की दुनिया
जोकोविच को पुरुष वर्ग का ख़िताब
24 मार्च, 2008 | खेल की दुनिया
अरे! ये किससे हार गए फ़ेडरर?
23 मार्च, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>