BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 01 जुलाई, 2008 को 03:18 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
उलटफेर के बीच फ़ेडरर-नडाल आगे बढ़े
 
कुज़्नेत्सोवा
महिला वर्ग की शीर्ष चार खिलाड़ियों की चुनौती ख़त्म हो चुकी है
विंबलडन के महिला वर्ग में उलटफेर का सिलसिला जारी है. स्वेतलाना कुज़्नेत्सोवा मुक़ाबले से बाहर हो गई हैं. नडाल और फ़ेडरर क्वार्टरफ़ाइनल में पहुँच गए हैं.

चौथी वरीयता प्राप्त स्वेतलाना कुज़्नेत्सोवा को पोलैंड की अग्निस्जका रंदवांस्का ने 4-6, 6-1, 5-7 से हराया.

कुज़्नेत्सोवा के हारने के साथ ही महिला वर्ग में चारों शीर्ष खिलाड़ियों की चुनौती ख़त्म हो चुकी है.

इससे पहले येलेना यान्कोविच, सर्बिया की एना इवानोविच और रूसी मरिया शारापोवा बाहर हो चुकी है.

दूसरी वरीयता प्राप्त यान्कोविच थाईलैंड की तमारिन तनासूगान से सीधे सेटों में हार गईं. तनासूगान ने यान्कोविच को सीधे सेटों में 6-3 और 6-2 से मात दी.

नडाल-फ़ेडरर आगे बढ़े

लगातार छठे ख़िताब की तरफ़ बढ़ रहे फ़ेडरर ने लेटन हेविट को 7-6, 6-2, 6-4 से हराया. यह उनकी ग्रास कोर्ट पर लगातार 63वीं जीत है.

उनका अगला मुक़ाबला क्रोएशिया के मारियो एनचिच से होगा जिन्होंने स्पेन के फर्नाडो वर्डास्को को 3-6, 4-6, 6-3, 6-4, 13-11 से शिकस्त दी.

विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी स्पेन के नडाल ने रूस के मिखाइल यूझनी को 6-3, 6-3, 6-1 से मात दी.

नडाल की भिड़ंत अब एंडी मर्रे से होगी. ब्रिटेन के मर्रे ने बेहद रोमांचक मुक़ाबले में दो सेटों से पिछड़ने के बाद रिचर्ड गास्केट को 5-7, 3-6, 7-6, 6-2, 6-4 से हराया.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सानिया विंबलडन के दूसरे दौर में
24 जून, 2008 | खेल की दुनिया
हार गई पेस-भूपति की जोड़ी
21 जून, 2008 | खेल की दुनिया
फ़्रेच ओपन के डबल्स में पेस हारे
01 जून, 2008 | खेल की दुनिया
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>