BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 19 जून, 2008 को 21:55 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
पुर्तगाल को हरा जर्मनी सेमीफ़ाइनल में
 
यूरो कप

बास्टियन श्वीन्सटीगर के शानदार प्रदर्शन के बूते जर्मनी यूरो कप के क्वार्टरफ़ाइनल में पुर्तगाल को 3-2 से हरा कर सेमीफ़ाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम हो गई.

खले शुरु होते ही जर्मनी के खिलाड़ी आक्रामक मुद्रा में आ गए. श्वीन्सटीगर ने पहला गोल दाग कर टीम को बढ़त दिलाई.

पहले गोल के चार मिनटों के भीतर ही उन्हीं की शॉट पर मिरोस्तलाव क्लोज़े ने हेडर से दूसरा गोल दाग दिया.

नूनो गोम्स ने पुर्तगाल की ओर से एक गोल कर उम्मीदें जगाई लेकिन श्वीनस्टीगर के तीसरे फ़्री किक पर माइलक बलाक ने गेंद गोल डाल दिया.

खेल के आख़िर कुछ मिनटों में पुर्तगाल ने खेल का स्तर बढ़ाया और टीम लगातार विपक्षी खेमे में हमला बोलती रही.

तभी हेल्डर पोस्टिगा ने एक गोल दागा और लेकिन खेल के आख़िर तक एक गोल का अंतर पुर्तगाल को यूरो कप से बाहर कर गया.

इसके साथ ही पुर्तगाल के कोच लुई फिलिप स्कोलारी ने अपनी टीम को अलविदा कह दिया. यह पुर्तगाल के कोच के रुप में उनका आख़िरी मैच साबित हुआ. अब वो चेल्सी से जुड़ रहे हैं.

स्कोलारी ने माना कि जर्मनी के कद्दावर खिलाड़ियों के आगे उनकी टीम नहीं टिक सकी.

सेमीफ़ाइनल में जर्मनी का मुक़ाबला क्रोएशिया या तुर्की से होगा जो क्वार्टरफ़ाइनल में आपस में भिड़ेंगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
फुटबॉल का महाकुंभ शुरू
08 जून, 2008 | खेल की दुनिया
काका बने फ़ीफ़ा प्लेयर ऑफ द ईयर
18 दिसंबर, 2007 | खेल की दुनिया
इंग्लैंड के फुटबॉल कोच की छुट्टी
22 नवंबर, 2007 | खेल की दुनिया
मोरीनियो ने चेल्सी से पल्ला झाड़ा
20 सितंबर, 2007 | खेल की दुनिया
माराडोना अस्पताल में भर्त्ती
29 मार्च, 2007 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>