BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 08 जून, 2008 को 02:15 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
युवा खिलाड़ियों की परीक्षा होगी: क‌र्स्टन
 
क‌र्स्टन
क‌र्स्टन का मानना है कि ये सिरीज़ युवा खिलाड़ियों के लिए चुनौती होगी
भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जानेवाली त्रिकोणीय श्रृंखला रविवार से शुरू हो रही है.

सिरीज़ का पहला मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा.

दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गैरी क‌र्स्टन ने कहा कि बांग्लादेश त्रिकोणीय सिरीज़ में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खलेगी लेकिन उनकी अनुपस्थिति से युवाओं को खेलने का मौक़ा मिलेगा.

ये पूछ जाने पर कि सचिन की मौजूदगी से टीम को फायदा होता तो क‌र्स्टन ने कहा, '' खेल में अनुभव हमेशा ज़रूरी होता है. केवल सचिन ही नहीं बल्कि सभी अनुभवी खिलाड़ी टीम में अहम भूमिका निभाते है.''

 कभी न कभी युवा खिलाड़ियों को परखना होगा. हमें तब तक उनकी क्षमता के बारे में पता नहीं चलेगा जब तक उन्हें खेलने का मौक़ा नहीं दिया जाएगा
 
गैरी क‌र्स्टन, भारतीय कोच

क‌र्स्टन का कहना था, ''त्रिकोणीय सिरीज़ टीम में शामिल युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती होगी.''

उन्होंने कहा, ''कभी न कभी उन्हें परखना ही होगा. हमें तब तक उनकी क्षमता के बारे में पता नहीं चलेगा जब तक उन्हें खेलने का मौक़ा नहीं दिया जाएगा.''

भारतीय टीम रविवार को बांग्लादेश के लिए रवाना होगी और अपने पहले ही मैच में मंगलवार को पाकिस्तान से भिड़ेगी.

क‌र्स्टन ने हाल में संपन्न हुई इंडियन प्रीमियर लीग में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ़ की.

उनका कहना था, '' हम सबने आईपीएल में उनकी क्षमता देखी. फ़ाइनल में युवा यूसुफ़ पठान ने अपनी टीम को जिताया.''

 
 
टेस्ट क्रिकेट बदले क्रिकेट के पैमाने?
फटाफट क्रिकेट के दौर में कुछ लोगों को टेस्ट और 50-50 मैच उबाऊ लगते हैं.
 
 
सचिन तेंदुलकर,राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली दादा, राहुल की छुट्टी
भारतीय क्रिकेट टीम में सौरव गांगुली व राहुल द्रविड को जगह नहीं मिली है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
आसिफ़ को पाक टीम से हटाया गया
04 जून, 2008 | खेल की दुनिया
ऐसी पटकथा कौन लिख सकता है: वॉर्न
02 जून, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>