BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 28 मई, 2008 को 17:28 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
नडाल और शरापोवा दूसरे दौर में
 
नडाल
नडाल लगातार तीन बार फ़्रेंच ओपन जीत चुके हैं
विश्व के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी रफ़ाएल नडाल ने फ़्रेंच ओपन अभियान की शुरुआत जीत से करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया है.

पेरिस में बारिश के कारण नडाल को अपने मैच के लिए तीन दिन इंतज़ार करना पड़ा. उन्होंने ब्राज़ील के थॉमज़ बेलुची को 7-5, 6-3, 6-1 से हराया.

उधर तीसरी वरियता प्राप्त नोवाक जोकोविच तीसरे दौर में पहुंचने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने स्पने के माइगुएल एंजेल को 6-1, 6-1, 6-3 से हराया. उन्होंने मैच जीतने में केवल 80 मिनट लिए.

छह हफ़्ते बाद कोर्ट पर लौटे पूर्व नंबर एक खिलाड़ी लेटन हेविट ने पहले दौर के मैच में फ़्रांस के निकोलस माहुत को 6-4, 6-2, 6-4 से मात दी.

रूस के मरात साफ़िन ने भी अपने पहले राउंड का मैच जीत लिया है. अगले दौर में उनकी भिडंत अपने ही देश के चौथी वरियता प्राप्त निकोलई डेवेडेंको से होगी.

महिलाओं के वर्ग में नंबर एक खिलाड़ी मारिया शरापोवा प्रतियोगिता से बाहर होते-होते बचीं.

शरापोवा ने कड़े मुकाबले में रूस की इवजीनिया रॉडिना को 6-1, 3-6, 8-6 से हराया. शरापोवा ने मैच के बाद माना कि वो खुशकिस्मत रहीं कि मैच जीत गई.

रूस की ही एलेना देमेन्तिएवा ने पहले दौर में वेरा दुशिनेवा को 6-7(6), 6-0, 6-2 से मात दी.

सर्बिया की एना इवानोविच ने चेक गणराज्य की लूसी सफ़ारोवा को 6-1, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
जोकोविच को पुरुष वर्ग का ख़िताब
24 मार्च, 2008 | खेल की दुनिया
नडाल यूएस ओपन से बाहर हुए
05 सितंबर, 2007 | खेल की दुनिया
नडाल ने मोया को धूल चटाई
06 जून, 2007 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>