BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 05 मई, 2008 को 12:26 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
मानहानि के मामले में शोएब को राहत
 
शोएब अख़्तर
पीसीबी ने कहा है कि शोएब ने मांफी मांग ली है इसलिए उन्हें राहत दी जाएगी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नसीम अशरफ़ ने तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख़्तर के माफ़ी माँगने के बाद उनके ख़िलाफ़ लगाया गया 22करोड़ रूपए का मानहानि का मुक़दमा वापस लेने का निर्णय किया है.

पीसीबी के वकील तफ़ज़्जुल रिज़वी ने कहा कि एक बैठक में शोएब ने पीसीबी अध्यक्ष से माफ़ी माँगी जिसके बाद उनके ख़िलाफ़ दायर मानहानि का मुकदमा वापस लेने का निर्णय किया है.

यह बैठक प्रधानमंत्री के घरेलू मामलों के सलाहकार रहमान मलिक ने पीपीपी के एक वरिष्ठ नेता के घर पर आयोजित की थी.

एक स्थानीय समाचार पत्र के मुताबिक इस बैठक के बाद पीसीबी ने तुरंत मानहानि का मुक़दमा वापस लेने का निर्णय किया जिसे लाहौर की अदालत में दायर किया गया था.

इस मुक़दमे की सुनवाई 16 मई को होनी थी.

यह मुक़दमा शोएब के ख़िलाफ़ तब दायर किया गया जब उन्होंने टीवी को दिए एक इंटरव्यु में यह आरोप लगाया था कि पीसीपी के प्रमुख ने उनसे और दूसरे खिलाड़ियों से आईपीएल में खेलने की अनुमति देने के लिए राशि की माँग की है.

शोएब को राहत

इससे पहले शोएब को एक और राहत मिल चुकी है जिसमें उन पर अनुशासन भंग करने के आरोप में आईपीएल में पाँच बरसों तक खेलने पर लगा प्रतिबंध एक माह के लिए निलंबित कर दिया है.

शोएब ने इस प्रतिबंध के ख़िलाफ़ अपील की थी. इस अपील की सुनवाई चार जून को होनी थी.

पीसीबी के वकील तफ़ज़्जुल रिज़वी ने कहा कि शोएब ने ख़ुद पीसीबी अध्यक्ष नसीम अशरफ़ के पास आकर माफ़ी माँगी और अपनी हरक़त के लिए खेद प्रकट किया.

रिज़वी ने कहा कि शोएब ने अशरफ़ के ख़िलाफ़ लगाए गए आरोपों को आधारहीन और झूठा बताया. जिसपर पीसीबी अध्यक्ष ने उनके ख़िलाफ़ मानहानि मुकदमा न चलाने का निर्णय किया है.

शोएब अख़्तर लीग़ में खेलने के लिए सोमवार को भारत पहुंच रहे हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
राजस्थान रॉयल्स की शाही जीत
04 मई, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>