BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 16 अप्रैल, 2008 को 18:16 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
आईसीसी ने कानपुर पिच पर सफ़ाई माँगी
 
कानपुर पिच
माना जा रहा है कि कानपुर की पिच ने स्पिन गेंदबाज़ों की मदद की
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से कानपुर की पिच के बारे में जवाब तलब किया है.

आईसीसी प्रमुख मैल्कम स्पीड ने पत्रकारों से बातचीत में कहा,'' बीसीसीआई को एक चिट्ठी भेजी गई है. ये प्रक्रिया मैच रैफ़री रोशन महानामा की पहल पर शुरू की गई है.''

उनका कहना था कि मैच रैफ़री की रिपोर्ट के बाद आईसीसी ने एक पत्र बीसीसीआई को भेजा है.

 बीसीसीआई को एक चिट्ठी भेजी गई है. ये प्रक्रिया मैच रैफ़री रोशन महानामा की पहल पर शुरू की गई है
 
मैल्कम स्पीड, आईसीसी प्रमुख

ग़ौरतलब है कि भारत ने कानपुर टेस्ट मैच तीन दिन में जीत लिया था और माना गया था कि इस पिच ने स्पिनरों की मदद की.

हालांकि बीसीसीआई के प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी का कहना था कि आईसीसी ने कोई जवाब तलब नहीं किया है.

उनका कहना था,'' ये सामान्य प्रक्रिया है और इसके तहत मैच रैफ़री आईसीसी को मैच के बारे में रिपोर्ट भेजता है और उसकी प्रति संबंधित बोर्ड को भी भेजी जाती है.''

कर्स्टन का रुख़

दूसरी ओर भारतीय टीम के कोच गैरी कर्स्टन का कहना है कि यदि पिच ख़तरनाक न हो और घरेलू टीम के पक्ष में हो तो इसमें कोई ग़लत बात नहीं है.

 जहाँ तक मेरा सवाल है, भारत ने कानपुर टेस्ट जीता और मुझे पिच को लेकर कोई आपत्ति नहीं है. मैं ये मसला बीसीसीआई पर छोड़ता हूँ
 
गैरी कर्स्टन, भारतीय कोच

उनका कहना था,'' जहाँ तक मेरा सवाल है, भारत ने कानपुर टेस्ट जीता और मुझे पिच को लेकर कोई आपत्ति नहीं है. मैं ये मसला बीसीसीआई पर छोड़ता हूँ.''

कर्स्टन का कहना था कि विभिन्न देशों में परिस्थितियाँ अलग अलग होती हैं और घरेलू मैदानों के बाहर जीतना एक बड़ी चुनौती होती है. इसलिए किसी को शिकायत नहीं होनी चाहिए.

इस जीत के बाद भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर पर आ गई है.

मुंबई में एक समारोह में इसके लिए एक ट्रॉफ़ी प्रदान की गई और कप्तान अनिल कुंबले के स्थान पर कोच गैरी कर्स्टन ने इसे स्वीकार किया.

इसके तहत 75 हज़ार डॉलर और एक शील्ड प्रदान की गई.

 
 
ज़हीर खान विज़्डन सूची में ज़हीर
ज़हीर खान को विज़्डन ने साल के पाँच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों में शामिल किया.
 
 
डेल स्टेन शीर्ष पर पहुँचे स्टेन
डेल स्टेन आईसीसी की टेस्ट गेंदबाज़ों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुँच गए हैं.
 
 
सचिन तेंदुलकर एक अधूरी ख़्वाहिश
सचिन तेंदुलकर के करियर में एक अधूरा सपना है जिसे वे पूरा करना चाहते हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
भारत ने हिसाब बराबर किया
13 अप्रैल, 2008 | खेल की दुनिया
कानपुर टेस्ट के लिए ईशांत फ़िट
10 अप्रैल, 2008 | खेल की दुनिया
ट्वेन्टी-20 की अपनी जगह हैः पॉलक
15 अप्रैल, 2008 | खेल की दुनिया
दर्द का रिश्ता या पाखंड
11 अप्रैल, 2008 | खेल की दुनिया
बाईस मैच में ही बीस साबित हुए स्टेन
07 अप्रैल, 2008 | खेल की दुनिया
मुनाफ़ अंदर और आरपी बाहर
06 अप्रैल, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>