BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 30 मार्च, 2008 को 16:46 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
चोटिल सचिन की जगह कैफ़ की वापसी
 
कैफ़
मोहम्मद कैफ़ दो साल बाद टीम से जुड़ेंगे
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए मोहम्मद कैफ़ को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

मोहम्मद कैफ़ की लंबे अरसे के बाद टीम में वापसी होगी. कैफ़ ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2006 में वेस्टइंडीज़ दौरे पर खेला था।

चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया जिसके कारण वो अहमदाबाद में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे.

उनकी जगह टीम में लिए गए मोहम्मद कैफ़ ने घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है.

सचिन पहले टेस्ट के अंतिम दिन अधिकांश समय मैदान पर नहीं उतरे. हालांकि वह दो-तीन बार मैदान पर आए और फिर वापस चले गए.

आस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के फीजियो जॉन ग्लोस्टर ने सचिन को दो सप्ताह के आराम की सलाह दी थी.

कप्तान अनिल कुंबले भी मांसपेशियों के खिंचाव के कारण पहले टेस्ट के आखिरी दिन अधिकांश समय मैदान से बाहर रहे.

उंगली की चोट से जूझ रहे तेज़ गेंदबाज ईशांत शर्मा के बारे में कुंबले ने कहा, "वह अब ठीक लग रहे है. हम उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए टीम में ले सकते है."

चेन्नई की बेजान पिच पर खेला गया पहला टेस्ट बिना किसी नतीजे पर पहुँचे ख़त्म हो गया.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
भारत-दक्षिण अफ़्रीका मैच ड्रॉ हुआ
30 मार्च, 2008 | खेल की दुनिया
सचिन को पछाड़ स्मिथ बने 'नंबर वन'
15 मार्च, 2008 | खेल की दुनिया
सचिन बने 'मुंबई इंडियन्स' के कप्तान
09 मार्च, 2008 | खेल की दुनिया
सचिन फिर बन गए 'नंबर वन'
04 मार्च, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>