BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 11 मार्च, 2008 को 10:47 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
ऑस्ट्रेलिया का पाक दौरा स्थगित
 
क्रिकेट ऑस्ट्रलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड
अगले हफ़्ते दुबई में मिलकर दोनों बोर्ड के प्रतिनिधि नई तिथियों के बारे में फ़ैसला करेंगे
पाकिस्तान के लाहौर शहर में मंगलवार को हुए धमाकों के कुछ ही देर बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का पाकिस्तान का दौरा स्थगित हो गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऐसा किया है.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड 'क्रिकेट आस्ट्रेलिया' के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया, "ये दौरा तब तक के लिए स्थगित कर दिया गया है जब तक दोनों क्रिकेट बोर्ड प्रतिनिधि इसके समय के बारे में मिलकर फ़ैसला करते हैं."

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि दोनों देशों के अधिकारी अगले हफ़्ते के अंत में दुबई में दौरे की अगली तिथियों पर चर्चा करेंगे.

 ये दौरा तब तक के लिए स्थगित कर दिया गया है जब तक दोनों क्रिकेट बोर्ड प्रतिनिधि इसके समय के बारे में मिलकर फ़ैसला करते हैं
 
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शफ़क़त नग़मी ने इस ख़बर की पुष्टि करते हुए कहा है कि उसे 'निराशा' हुई है कि दौरा फ़िलहाल संभव नहीं होगा.

सुरक्षा पर स्वतंत्र रिपोर्ट

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा 29 मार्च से शुरु होना था. पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक आस्ट्रेलियाई टीम को इस दौर में लाहौर में भी मैच खेलना था.

ऑस्ट्रेलिया की टीम को पाकिस्तान में दो टेस्ट और पाँच वनडे खेलने थे.

 पाकिस्तान दौरे को स्थगित करने का निर्णय खिलाड़ियों और सहयोगी अधिकारियों की सुरक्षा के मद्देनज़र ही लिया गया है
 
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता के अनुसार, "पाकिस्तान दौरे को स्थगित करने का निर्णय खिलाड़ियों और सहयोगी अधिकारियों की सुरक्षा के मद्देनज़र ही लिया गया है."

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तान के ऊपर एक स्वतंत्र सुरक्षा रिपोर्ट तैयार कराई थी और उसको ध्यान में रख कर ही इस दौरे को स्थगित करने का निर्णय लिया है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का कहना है कि खिलाड़ियों के निजी विचार जो भी हों, उन्होंने विशषज्ञों की सलाह और पीसीबी के सहयोगियों की सलाह पर ही फ़ैसला लिया है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
लाहौरः मस्जिद पर आत्मघाती हमला
10 अक्तूबर, 2004 | भारत और पड़ोस
पाकिस्तानः वजूद के छह दशक
19 फ़रवरी, 2008 | भारत और पड़ोस
धोनी ने किया धमाका, भारत 2-1 से आगे
13 फ़रवरी, 2006 | खेल की दुनिया
लाहौर के लज़ीज़ खाने और मेहमाननवाज़ी
08 अप्रैल, 2004 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>