BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 28 फ़रवरी, 2008 को 15:16 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
पेस को हटाने पर अड़े महेश भूपति
 
महेश भूपति
लंबे समय तक साथ-साथ खेले हैं भूपति और पेस
भारतीय टेनिस में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. लिएंडर पेस के ख़िलाफ़ विद्रोह का झंडा बुलंद करने वाले और उनके पुराने जोड़ीदार महेश भूपति ने कहा है कि पेस के कप्तान रहते वे और अन्य खिलाड़ी जापान के ख़िलाफ़ मैच नहीं खेलेंगे.

पिछले दिनों रोहन बोपन्ना और प्रकाश अमृतराज ने अखिल भारतीय टेनिस एसोसिएशन को पत्र लिखकर पेस को कप्तान पद से हटाने की मांग की थी.

महेश भूपति ने इन खिलाड़ियों का खुल कर समर्थन किया था. अब भूपति का कहना है कि जापान के ख़िलाफ़ डेविस कप का मैच खेलना इस पर निर्भर करता है कि कोई वरिष्ठ खिलाड़ी पेस की जगह कप्तान बनाया जाता है या नहीं.

ये पूछे जाने पर कि अगर टेनिस एसोसिएशन ने पेस की कप्तानी बरकरार रखने का फ़ैसला किया तो वे क्या करेंगे, भूपति ने कहा, "हमें इंतज़ार करना पड़ेगा और देखना पड़ेगा. हमने इस मामले पर कड़ा रुख़ अपनाया है. मैं नहीं मानता कि किसी वरिष्ठ खिलाड़ी को कप्तान बनाए बिना हम जापान के ख़िलाफ़ खेलेंगे."

आलोचना

भूपति ने इस मामले में अखिल भारतीय टेनिस एसोसिएशन की भी खिंचाई की और कहा कि अभी तक किसी ने भी रोहन बोपन्ना और प्रकाश अमृतराज से बात नहीं की है.

फ़िलहाल पेस डेविस कप टीम के कप्तान हैं

उन्होंने कहा कि बोपन्ना और प्रकाश अमृतराज जैसे खिलाड़ी एक वरिष्ठ खिलाड़ी को नॉन प्लेइंग कप्तान (ऐसा कप्तान जो ख़ुद नहीं खेले) के रूप में देखना चाहते हैं और वे इन खिलाड़ियों से सहमत हैं.

भूपति ने कहा, "मैं लिएंडर को लंबे समय से जानता हूँ. एक लीडर के रूप में उनमें कई अच्छे गुण हैं. लेकिन सिंगल्स खेलना, डबल्स खेलना और टीम की चिंता करना- ये उनके लिए बहुत ज़्यादा है."

उन्होंने कहा कि टीम में नॉन प्लेइंग कप्तान के रहने से खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान देंगे और कप्तान अपनी कप्तानी पर और बाक़ी खिलाड़ी भी यही चाहते हैं.

भूपति ने उम्मीद जताई कि जापान जाने से पहले इस मामले का हल निकल आएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खिलाड़ी के रूप में पेस के टीम में रहने पर उन्हें कोई समस्या नहीं है.

 
 
लिएंडर पेस 'महेश संग जोड़ी नहीं'
लिएंडर पेस ने महेश भूपति के साथ जोड़ी बनाने की संभावनाओं को नकारा.
 
 
महेश भूपति 'कोई दुख नहीं'
महेश भूपति को पेस के साथ जोड़ी टूट जाने का कोई दुख नहीं हैं.
 
 
महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा हम साथ-साथ हैं
सानिया मिर्ज़ा ने अपने साथी महेश भूपति का अच्छा साथ निभाया.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
'पेस के ख़िलाफ़ बग़ावत का बिगुल'
24 फ़रवरी, 2008 | खेल की दुनिया
महेश के साथ चलेगी जोड़ी: सानिया
07 जुलाई, 2007 | खेल की दुनिया
महेश के साथ अब जोड़ी नहीं: लिएंडर
07 जुलाई, 2007 | खेल की दुनिया
'फ़ेडरर टेनिस के सबसे अच्छे खिलाड़ी'
05 जुलाई, 2007 | खेल की दुनिया
विंबलडन में पेस ने दिखाया अपना दम
04 जुलाई, 2007 | खेल की दुनिया
साथ-साथ हैं सानिया और भूपति
04 जुलाई, 2007 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>