|
शारापोवा ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
मारिया शारापोवा ने सर्बिया की एना इवानोविच को सीधे सेटों में हरा कर महिला सिंगल्स का ऑस्ट्रेलियन ओपन ख़िताब अपने नाम कर लिया.
मेलबोर्न में हुए फ़ाइनल मुकाबले में शारापोवा ने इवानोविच को 7-5, 6-3 से हराया. ये शारापोवा का पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन ख़िताब है. इससे पहले वो 2004 में विंबल्डन और 2006 में यूएस ओपन अपने नाम कर चुकी हैं. ये शारापोवा का तीसरा ग्रेंड स्लैम टाइटल है. शारापोवा पिछले साल फाइनल में सेरेना विलियम्स से हार गई थीं. पहले सेट में इवानोविच 5-4 से आगे चल रही थीं तभी रूस की इस पांचवी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने अपनी बेहतरीन सर्विसों से मैच का रुख अपनी तरफ़ मोड़ लिया. इस दौरान इवानोविच ने कुछ ग़लतियां भी कीं जिसका फायदा शारापोवा ने उठाया. इसके बाद तो शारापोवा मैच पर हावी होती चली गईं और उन्होंने चौथी वरीयता प्राप्त एना इवानोविच को कोई मौका नहीं दिया और पहला सेट 7-5 से जीत लिया.
दूसरे सेट में इवानोविच शुरू से ही दबाव में नज़र आईं. शुरुआत में उन्होंने कुछ सर्विसें गलत भी कीं लेकिन बाद में इन पर काबू पा लिया. तब तक दूसरा सेट 3-3 से बराबर चल रहा था लेकिन इसके बाद शारापोवा ने इवानोविच की सर्विस पर कुछ बेहतरीन फोरहैंड दिखाए 4-3 की लीड ले ली. इसके बाद शारापोवा ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और ख़िताब अपने नाम कर लिया. दोनों के बीच ये मुकाबला डेढ़ घंटे चला. मैच जीतने के बाद शारापोवा कोर्ट पर ही रो पड़ीं और इसके बाद उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठे अपने पिता यूरी से जाकर बधाई ली. |
इससे जुड़ी ख़बरें
सानिया-भूपति की जोड़ी फ़ाइनल में25 जनवरी, 2008 | खेल की दुनिया
नडाल को हराकर सनसनी फैलाई सोंगा ने24 जनवरी, 2008 | खेल की दुनिया
सरीना के बाद हेना हार्डिन भी बाहर हुईं22 जनवरी, 2008 | खेल की दुनिया
वीनस से हारीं सानिया मिर्ज़ा19 जनवरी, 2008 | खेल की दुनिया
शरापोवा और रॉडिक अगले दौर में पहुँचे14 जनवरी, 2008 | खेल की दुनिया
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में कड़े मुक़ाबले13 जनवरी, 2008 | खेल की दुनिया
हिंगिस पर दो साल की पाबंदी04 जनवरी, 2008 | खेल की दुनिया
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||