BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 20 जनवरी, 2008 को 13:14 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
सानिया और भूपति जीते, पेस पराजित
 
एलिसिया मोलिक और सानिया मिर्ज़ा
सानिया और मोलिक की जोड़ी ने शानदार जीत हासिल की
भारत की सानिया मिर्ज़ा भले ही ऑस्ट्रेलियन ओपन के सिंगल्स मुक़ाबले से बाहर हो गई हैं लेकिन डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में उनकी उम्मीदें क़ायम हैं.

दूसरी ओर पुरुषों के डबल्स मुक़ाबले से भारत के लिएंडर पेस बाहर हो गए हैं. लेकिन महेश भूपति तीसरे दौर में पहुँच गए हैं.

सानिया मिर्ज़ा सिंगल्स मुक़ाबले के तीसरे दौर में छठी वरीयता प्राप्त वीनस विलियम्स से हार गई थी.

लेकिन डबल्स मुक़ाबले में उन्होंने अपनी पार्टनर ऑस्ट्रेलिया की एलिसिया मोलिक के साथ तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है.

दूसरे दौर के मैच में सानिया और मोलिक ने रूस की नादिया पेत्रोवा और येलेना वेसनीना को 6-3, 5-7 और 6-4 से मात दी.

अब सानिया और मोलिक की जोड़ी का मुक़ाबला बेलारूस की विक्टोरिया अज़ारेन्का और इसराइल की शहार पीर की जोड़ी से होगा.

नतीजा

मिक्स्ड डबल्स में सानिया मिर्ज़ा और महेश भूपति की जोड़ी ने दूसरे दौर में जगह बना ली है. सानिया और भूपति ने ऑस्ट्रेलिया की एलिसिया मोलिक और नाथन हिली की जोड़ी को 6-1 और 6-4 से हरा दिया.

बोपन्ना और राजीव राम ने पेस और हेनली की जोड़ी को मात दी

अब सानिया और भूपति का मुक़ाबला दूसरी वरीयता प्राप्त लीसा रेमंड और साइमन एस्पेलिन की जोड़ी से होगा.

लेकिन भारत के अनुभवी लिएंडर पेस पुरुषों के डबल्स मुक़ाबले से बाहर हो गए हैं. उनकी और ऑस्ट्रेलिया के पॉल हेनली की जोड़ी को भारत के ही रोहन बोपन्ना और अमरीका के राजीव राम की जोड़ी ने 6-3, 3-6, 7-6 से हरा दिया.

पहला सेट 6-3 से हारने के बाद पेस और हेनली ने शानदार वापसी की और दूसरा सेट 6-3 से जीत लिया. तीसरा सेट काफ़ी संघर्षपूर्ण रहा और टाई ब्रेकर में गया. जिसे बोपन्ना और राजीव राम ने जीत लिया.

दूसरी ओर महेश भूपति और बहामास के मार्क नोलेस की जोड़ी ने दूसरे दौर का मैच आसानी से जीत लिया.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
वीनस से हारीं सानिया मिर्ज़ा
19 जनवरी, 2008 | खेल की दुनिया
सानिया ने डबल्स मुक़ाबला जीता
16 जनवरी, 2008 | खेल की दुनिया
हिंगिस पर दो साल की पाबंदी
04 जनवरी, 2008 | खेल की दुनिया
मार्टिना ने संन्यास की घोषणा की
01 नवंबर, 2007 | खेल की दुनिया
सानिया की रैंकिंग गिरकर 32 हुई
22 अक्तूबर, 2007 | खेल की दुनिया
सानिया मिर्ज़ा जापान ओपन से बाहर
04 अक्तूबर, 2007 | खेल की दुनिया
नडाल यूएस ओपन से बाहर हुए
05 सितंबर, 2007 | खेल की दुनिया
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>