BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 08 दिसंबर, 2007 को 03:31 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
तीसरे टेस्ट मैच का स्कोरकार्ड
 
सचिन
सचिन चोट लगने के कारण नहीं खेल रहे
बंगलौर में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का तीसरा और निर्णायक टेस्ट खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.

बंगलौर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में महेमान टीम का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. भारत आख़िरी बार वहाँ 1995 में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच जीता था.

इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच बंगलौर में चार टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिनमे से दो में पाकिस्तान को जीत मिली और दो मुक़ाबले बिना हार जीत के फ़ैसले के ख़त्म हुए थे.

कुलमिलाकर देखा जाए तो भारत बंगलौर में खेले गए 16 टेस्ट मैचों में से चार में ही जीत दर्ज करा सका है जबकि छह में उसे हार का मुँह देखना पड़ा है.

दिल्ली में खेला गया पहला टेस्ट गँवाने के बाद कोलकाता टेस्ट ड्रॉ कराने से पाकिस्तानी टीम में आत्मविश्वास लौटा है.

भारत चाहे 1-0 से आगे चल रहा है लेकिन चोट लगने के कारण सचिन और धोनी नहीं खेल रहे हैं और भारत को कुछ मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
शोएब अख्तर बुख़ार से पीड़ित
27 नवंबर, 2007 | खेल की दुनिया
कप्तान शोएब मलिक को चोट लगी
26 नवंबर, 2007 | खेल की दुनिया
पहला टेस्ट भारत के नाम
26 नवंबर, 2007 | खेल की दुनिया
भारत चौथे स्थान पर, पाकिस्तान फिसला
19 नवंबर, 2007 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>