BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 06 दिसंबर, 2007 को 17:56 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
यूनुस ख़ान अंतिम टेस्ट में कप्तानी संभालेंगे
 
शोएब मलिक और दानिश कनेरिया
शोएब मलिक चोट की वजह से अंतिम टेस्ट नहीं खेल पाएंगे
पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक भारत के ख़िलाफ़ शनिवार से होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे.

उनकी जगह इस अंतिम और निर्णायक टेस्ट में कप्तानी का ज़िम्मा यूनुस ख़ान को सौंपा गया है.

भारत तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ में 1-0 से आगे है. भारत ने पहले टेस्ट में जीत हासिल की थी जबकि दूसरे टेस्ट का कोई नतीजा नहीं निकला था.

तीसरा और अंतिम टेस्ट शनिवार से बंगलौर में शुरू हो रहा है.

शोएब मलिक टखने की चोट की वजह से कोलकाता टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए थे.

 हमने दो साल पहले मोहाली में भारत को जीतने नहीं दिया था और उसके बाद हमने सिरीज़ बराबरी की थी. वैसे भी बंगलौर का मैदान हमारे लिए भाग्यशाली रहा है
 
यूनुस ख़ान

मलिक दिल्ली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार के बाद फ़ुटबॉल खेलते समय चोट खा गए थे.

शोएब मलिक की गुरुवार को डॉक्टरी जाँच पड़ताल की गई और उन्हें पाँच दिन और आराम करने के लिए कहा गया है.

पाकिस्तानी टीम के मीडिया मैनेजर एहसान मलिक ने कहा,'' स्थानीय हड्डी रोग विशेषज्ञ ने मलिक की जांच कर उन्हें पाँच दिन तक आराम करने की सलाह दी है.''

दूसरी ओर भारतीय टीम भी चोटों की समस्या से परेशान है.

भारत के तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर ख़ान और मुनाफ़ पटेल फ़िट न होने के कारण टीम में स्थान नहीं बना पाए हैं.

उनके स्थान पर इरफ़ान पठान, वीआरवी सिंह और इशांत शर्मा को 14 खिलाड़ियों में शामिल किया गया है.

पाकिस्तान बंगलौर टेस्ट को जीतकर सिरीज़ बराबर करना चाहता है जबकि भारत सिरीज़ पर कब्ज़ा करना चाहता है.

यूनुस ख़ान का कहना है,'' हमने दो साल पहले मोहाली में भारत को जीतने नहीं दिया था और उसके बाद हमने सिरीज़ बराबरी की थी. वैसे भी बंगलौर का मैदान हमारे लिए भाग्यशाली रहा है.''

 
 
शोएब मलिक मलिक को चोट लगी
अभ्यास के दौरान पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक के टखने में चोट लग गई है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
यूनिस-यूसुफ़ के कारनामे से टेस्ट ड्रॉ
04 दिसंबर, 2007 | खेल की दुनिया
वूल्मर की मौत की जाँच बेनतीजा
29 नवंबर, 2007 | खेल की दुनिया
कप्तान शोएब मलिक को चोट लगी
26 नवंबर, 2007 | खेल की दुनिया
शोएब अख्तर बुख़ार से पीड़ित
27 नवंबर, 2007 | खेल की दुनिया
पहला टेस्ट भारत के नाम
26 नवंबर, 2007 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>