BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 25 अक्तूबर, 2007 को 17:02 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
जारी रहेगा टीम का आक्रामक तेवर
 
महेंद्र सिंह धोनी
धोनी के नेतृत्व में हाल ही में भारत ने ट्वेंटी-ट्वेंटी का विश्वकप जीता है
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के साथ होने वाली सिरीज़ के दौरान टीम के आक्रामक तेवर जारी रहने के संकेत दिए हैं.

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ये आक्रामकता एक दायरे के भीतर ही होगी.

धोनी ने अपने गृहनगर झारखंड की राजधानी रांची में गुरूवार को आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान संवाददाताओं से कहा कि भारत ने हाल में काफी क्रिकेट खेला है और दो अहम दौरों से पहले टीम को एक ब्रेक की ज़रूरत है.

उन्होंने साफ़तौर पर संकेत दिए कि टीम के आक्रामक तेवर जारी रहेंगें, पर उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें कई नियम और मापदंड तय कर दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि आक्रामकता अगर एक दायरे में हो तो इसमें हर्ज ही क्या है.

उल्लेखनीय है कि हाल ही में आस्ट्रेलिया के साथ संपन्न सात एकदिवसीय मैचों की सिरीज़ और ट्वंटी-20 के एक मैच के दौरान भारत के आक्रामक तेवरों की काफ़ी चर्चा रही थी.

सम्मान

समारोह के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने धोनी को पांच लाख रूपए और एक टोयोटा कोरोला कार देकर सम्मानित किया.

धोनी ने कार तो स्वीकार कर ली लेकिन पाँच लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में ज़रूरतमंदों के लिए दान कर दी.

इस पुरस्कार की घोषणा धोनी की कप्तानी में भारत के दक्षिण अफ़्रीका में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व चैंपियन बनने के बाद की गई थी.

इससे पहले धोनी अपने एक नये लुक में बुधवार को राँची पहुँचे थे.

इस बार धोनी के लंबे बड़े बाल कट गए थे और उसकी जगह करीने से कटे हुए छोटे बाल चर्चा का विषय बना हुए थे.

एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों और मीडिया के लोगों की बड़ी भीड़ थी और वहाँ 'धोनी ज़िंदाबाद' और 'वेलकम धोनी' जैसे नारे लग रहे थे.

 
 
महेंद्र सिंह धोनीधोनी की सलाह
धोनी ने जीत का जश्न मना रहे अपनी टीम के साथियों को एक अहम सलाह दी है.
 
 
धोनीधोनी को 'झारखंड रत्न'
झारखंड सरकार ने धोनी को 'झारखंड रत्न' से सम्मानित करने की घोषणा की है.
 
 
महेंद्र सिंह धोनीब्रांड धोनी का धमाल
'यूथ आइकन' वाली छवि के कारण कंपनियों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं धोनी.
 
 
महेंद्र सिंह धोनी'आई लव यू धोनी'
धोनी की एक महिला फैन ने अपनी दीवानगी का ज़ोरदार सबूत पेश किया.
 
 
धोनीविज्ञापन फ़िल्म में धोनी
विज्ञापन फ़िल्म की शूटिंग के दौरान धोनी.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
धोनी ने फिर बदला हेयर स्टाइल
24 अक्तूबर, 2007 | खेल की दुनिया
व्यस्त कार्यक्रम से चिंतित हैं धोनी
22 अक्तूबर, 2007 | खेल की दुनिया
धोनी की सलाह - 'नॉर्मल रहने का'
26 सितंबर, 2007 | खेल की दुनिया
'झारखण्ड रत्न' से सम्मानित होंगे धोनी
24 सितंबर, 2007 | खेल की दुनिया
धोनी बने वनडे टीम के कप्तान
18 सितंबर, 2007 | खेल की दुनिया
कंपनियों को भा रहा धोनी का धमाल
15 जुलाई, 2007 | खेल की दुनिया
ऐसी दीवानगी....देखी है कभी
06 मई, 2007 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>