BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 21 अक्तूबर, 2007 को 14:39 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
दमख़म दिखाने को आतुर अटापट्टू
 
अटापट्टू
विश्व कप में एक भी मैच नहीं खेल पाए अटापट्टू
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और वरिष्ठ क्रिकेटर मर्वन अटापट्टू ने कहा है कि वे ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर अपने को साबित करने की कोशिश करेंगे.

पिछले कुछ समय से टीम से अलग रहे अटापट्टू को राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद टीम में शामिल किया गया है.

एक इंटरव्यू के दौरान अटापट्टू ने कहा, "मैं कुछ समय से क्रिकेट से दूर हूँ. मुझे पता है कि मुझे बेहतर प्रदर्शन से अपने को साबित करना है. मुझे टीम में अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए रखा गया है."

36 वर्षीय अटापट्टू को पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे की टीम में शामिल नहीं किया गया था लेकिन खेल मंत्री गामिनी लोकुगे के दख़ल के बाद उन्हें टीम में जगह मिली है.

आलोचना

अटापट्टू ने पिछले दिनों राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ताओं की आलोचना की थी और कहा था कि वे टीम का मनोबल गिरा रहे हैं. अटापट्टू इस साल मार्च में हुए विश्व कप के दौरान टीम के सदस्य थे.

लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौक़ा नहीं मिला. श्रीलंका की टीम विश्व कप के फ़ाइनल तक पहुँची थी और उसने कुल 11 मैच खेले थे.

विश्व कप के बाद मई में आबूधाबी में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ हुए एक दिवसीय सिरीज़ में भी मौक़ा नहीं मिला था. इसके बाद अटापट्टू ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ से अपने को अलग कर लिया था.

अटापट्टू ने कहा था कि वे मानसिक तौर पर इसके लिए तैयार नहीं हैं. अटापट्टू ने अभी तक 88 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने अपना आख़िरी टेस्ट मैच दिसंबर 2005 में भारत के ख़िलाफ़ खेला था.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर श्रीलंका की टीम को दो टेस्ट मैच खेलने हैं. पहला टेस्ट मैच नौ नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
ट्वेन्टी 20 में भारत की बादशाहत बरकरार
20 अक्तूबर, 2007 | खेल की दुनिया
दक्षिण अफ़्रीका का दौरा जारी रहेगा
19 अक्तूबर, 2007 | खेल की दुनिया
भारत पर भारी रही ऑस्ट्रेलियाई टीम
17 अक्तूबर, 2007 | खेल की दुनिया
तनाव और रोमांच के बीच भारत जीता
17 अक्तूबर, 2007 | खेल की दुनिया
वूल्मर मामले की जाँच दोबारा शुरू
16 अक्तूबर, 2007 | खेल की दुनिया
वनडे सिरीज़ ऑस्ट्रेलिया की झोली में
14 अक्तूबर, 2007 | खेल की दुनिया
'नस्लभेदी टिप्पणी' पर बोर्ड से जवाब-तलब
14 अक्तूबर, 2007 | खेल की दुनिया
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>