BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 28 सितंबर, 2007 को 03:58 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
चैंपियन खिलाड़ियों को एक और तोहफ़ा
 
युवराज सिंह
युवराज सिंह ने वर्ल्ड कप में धमाकेदार पारियाँ खेली थीं
ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एक और तोहफ़ा दिया है. खिलाड़ियों के लिए कॉन्ट्रैक्ट का दायरा बढ़ाया गया है.

पहले कॉन्ट्रैक्ट की तीन श्रेणियाँ थीं जिन्हें बढ़ा कर चार कर दिया गया है.

नए ग्रेड 'डी' में वर्ल्ड कप में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा और जोगिंदर शर्मा सहित 11 खिलाड़ियों को रखा गया है.

इसमें शामिल खिलाड़ियों को सालाना 15 लाख रुपए मिलेंगे. मनोज तिवारी, इशांत शर्मा, राणादेब बोस, मोहम्मद कैफ़, चेतेश्वर पुजारा, पार्थिव पटेल, एस. बद्रीनाथ, आकाश चोपड़ा और यूसुफ पठान भी इस ग्रेड में शामिल हैं.

इस तरह बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट के दायरे में आए खिलाड़ियों की संख्या बढ़ कर 33 हो गई है. साथ ही ग्रेड ए, बी और सी के खिलाड़ियों की सालाना रिटेनरशिप भी बढ़ा दी गई है.

इसके तहत अब ग्रेड 'ए' के खिलाड़ी को 60 लाख और ग्रेड 'बी' के खिलाड़ी को 40 लाख रुपए मिलेंगे. इन्हें पहले 50 और 35 लाख रुपए मिलते थे.

तरक्की

टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, उप कप्तान युवराज सिंह को बी ग्रेड से तरक्की देकर ग्रेड ए में लाया गया है.

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर खान को भी 'ए' ग्रेड में रखा गया है. सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़, सौरभ गांगुली और अनिल कुंबले इस ग्रेड के अन्य खिलाड़ी हैं.

ग्रेड 'बी' में वीवीएस लक्ष्मण, हरभजन सिंह, गौतम गंभीर, वसीम जाफ़र, एस श्रीसंत, दिनेश कार्तिक, रुद प्रताप सिंह और वीरेंद्र सहवाग हैं. इन्हें पहले से पाँच लाख रुपए अधिक मिलेंगे.

जिन्हें रिटेनरशिप नहीं दी गई है और वह टीम में चुने जाते हैं तो उन्हें ग्रुप 'डी' में रखा जाएगा.

 
 
पोंटिंग'दबाव भारतीय टीम पर'
आस्ट्रेलियाई कप्तान पोंटिंग का कहना है कि दबाव भारतीय टीम पर होगा.
 
 
टीम इंडियासूरमाओं का स्वागत
20-20 विश्वकप जीतकर आई टीम इंडिया का मुंबई में अभूतपूर्व स्वागत हुआ.
 
 
इरफ़ान-यूसुफ़ये तेरी-मेरी जोड़ी
इकतीस साल बाद भाइयों की जोड़ी पठान बंधुओं के रूप में टीम में खेली.
 
 
टीम इंडियावो स्वागत, ये स्वागत!
मदनलाल कहते है कि 1983 की टीम और इस टीम के स्वागत में अंतर नहीं है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
शोएब मलिक के बयान से उठा विवाद
25 सितंबर, 2007 | खेल की दुनिया
माही के शहर में जश्न का माहौल
24 सितंबर, 2007 | खेल की दुनिया
युवा ब्रिगेड के क़दमों में दुनिया
24 सितंबर, 2007 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>