BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है: सचिन
 
भारत में जश्न
ट्वेन्टी 20 विश्व कप में जीत से भारत में जश्न का माहौल है
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में ट्वेन्टी 20 विश्व कप जीतनेवाली भारतीय टीम के प्रशंसा की है और कहा है कि क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है.

उल्लेखनीय है कि सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड़ ने ट्वेन्टी 20 विश्व कप में हिस्सा लेने से मना कर दिया था और उसके बाद धोनी को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी.

सचिन तेंदुलकर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह भारतीय टीम की जीत है, साथ ही उन्होंने धोनी की विशेष रूप से प्रशंसा की.

उनका कहना था,'' यह टीम का शानदार प्रयास है और पूरा देश इस जीत का जश्न मना रहा है. धोनी ने टीम का नेतृत्व किया और मैं कह सकता हूँ कि भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है.''

 यह टीम का शानदार प्रयास है और पूरा देश इस जीत का जश्न मना रहा है. धोनी ने टीम का नेतृत्व किया और मैं कह सकता हूँ कि भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है
 
सचिन तेंदुलकर

पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने भी धोनी की प्रशंसा की और कहा कि भारत ने धोनी के रूप में एक सक्षम कप्तान पा लिया है.

गांगुली ने कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत में कहा,'' धोनी ख़ास हैं. हमें धोनी जैसे नेतृत्व की ज़रूरत थी. लड़के जिस तरह दबाव में खेले, वह लाजवाब है.''

सन् 1983 का विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान कपिल देव का कहना था कि धोनी और उनके साथी खिलाड़ियों ने एक मिसाल कायम की है.

उनका कहना था,'' अभी तो वे खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं लेकिन जब यह दौर गुजर जाएगा तो वे महसूस करेंगे कि वे इतिहास का हिस्सा बन गए हैं.''

कपिल का कहना था,'' हमने 1993 में विश्व कप जीता था लेकिन जब भी विश्व कप होता है, लोग हमें याद करते हैं. जो प्यार और स्नेह उनको मिलेगा, उससे उन्हें एहसास होगा कि उन्हें क्या उपलब्धि हासिल की है.''

 
 
अख़बारछा गई टीम इंडिया
अख़बारों ने भारत की जीत को ऐतिहासिक ख़बर की तरह प्रकाशित किया है.
 
 
ट्वेंटी कपगेंदबाज़ी ने जिताया
फ़ाइनल ने साबित कर दिया कि गेंदबाज़ी ख़िताब दिला सकती है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
युवा ब्रिगेड के क़दमों में दुनिया
24 सितंबर, 2007 | खेल की दुनिया
माही के शहर में जश्न का माहौल
24 सितंबर, 2007 | खेल की दुनिया
'इससे बड़ी जीत और क्या हो सकती है'
24 सितंबर, 2007 | खेल की दुनिया
फ़ाइनल मैच का स्कोरकार्ड
24 सितंबर, 2007 | खेल की दुनिया
फ़ाइनल के लिए तैयार हैं हम: धोनी
22 सितंबर, 2007 | खेल की दुनिया
युवराज ने लगाए एक ओवर में छह छक्के
19 सितंबर, 2007 | खेल की दुनिया
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>