BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 31 अगस्त, 2007 को 17:57 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
एशिया कप में भारत की फीकी शुरुआत
 
हॉकी (फ़ाइल फ़ोटो)
पेनल्टी कॉर्नर तो कई मिले लेकिन भारत इन्हें भुना नहीं सका
भारत ने एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में चीन को एक-शून्य से हरा कर अपने ख़िताबी रक्षा अभियान की फीकी शुरुआत की है.

चेन्नई में दुधिया रोशनी में खेले गए पूल बी के लीग मुक़ाबले में पिछले चैंपियन भारत का प्रदर्शन स्तरीय नहीं रहा.

भारत की ओर से एकमात्र गोल दिलीप तिर्की ने मैच के 46 वें मिनट में किया.

दूसरी ओर पाकिस्तान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश ने अपने-अपने मैच भारी अंतर से जीते.

मैदान पर हावी रहने के बावजूद भारत मिले मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर सका.

मैच के शुरुआती 14 मिनटों में ही भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन इसका फ़ायदा भारतीय टीम नहीं उठा पाई.

आख़िरकार छठे पेनल्टी कॉर्नर पर दिलीप तिर्की गोल कर पाने में सफल हुए.

मैच के बाद भारतीय टीम के कोच जुआन कार्वाल्हो का कहना था, "तीन टूर्नामेंटों के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआती मैच नहीं जीत पाने के अपशकुन को जरूर तोड़ा है लेकिन मैं फिर कहना चाहूंगा कि पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने पर बहुत मेहनत करने की गुंजाइश है."

अन्य मैचों में दक्षिण कोरिया ने जहां श्रीलंका को 12-2 से रौंदा वहीं पाकिस्तान ने हांगकांग को 6-1 से धो दिया.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सेमी फ़ाइनल में हार गया भारत
11 मई, 2007 | खेल की दुनिया
भारतीय हॉकी की दुर्दशा पर खरी-खोटी
11 दिसंबर, 2006 | खेल की दुनिया
'आपात बैठक बुलाए हॉकी महासंघ'
24 सितंबर, 2006 | खेल की दुनिया
नीदरलैंड ने भारत को 6-1 से हराया
12 सितंबर, 2006 | खेल की दुनिया
भारत हॉकी मैच में 2-3 से हारा
05 सितंबर, 2006 | खेल की दुनिया
ध्यानचंद का खेल आज भी याद आता है
29 अगस्त, 2006 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>