BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 22 अगस्त, 2007 को 14:26 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सानिया ने यूएस ओपन में वरीयता पाई
 

 
 
सानिया
सानिया ने पिछले दिनों मार्टिना हिंगिस को हराया
सानिया मिर्ज़ा भारत की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं जिन्हें किसी ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट में वरीयता दी गई है.

पहली बार सानिया मिर्ज़ा को इस साल यूएस ओपन में सिंगल्स मुकाबले में वरीयता क्रम में 26वां स्थान दिया गया है.

विश्व में 28वें नंबर की खिलाड़ी यूएस ओपन में सानिया मिर्ज़ा को 26वीं वरियता दिए जाने की घोषणा मंगलवार को की गई.

रमेश कृष्णन के बाद सानिया मिर्ज़ा पहली ऐसी भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने विश्व में टॉप 30 खिलाड़ियों में जगह बनाई है.

यूएस ओपन में रैंकिंग सिर्फ़ उन्हीं खिलाड़ियों को दी जाती है जिनकी रैंकिग यूएस ओपन के शुरू होने से पहले विश्व में 32वीं वरीयता के भीतर ही हो.

यूएस ओपन में वरीयता पाने वाले खिलाड़ियों में 13 ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहले कोई न कोई ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं. इनमें अमरीका की विलियम्स बहनों के अलावा रूसी खिलाड़ी मारिया शारापोवा भी शामिल हैं.

इसका एक फ़ायदा यह होगा कि 27 अगस्त से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के शुरूआती दौर में उनका मुकाबला किसी चोटी के खिलाड़ी से नहीं पड़ेगा. और यह उम्मीद की जा रही है कि उनके पहले दूसरे दौर के मैच में कुछ हद तक आसान प्रतिद्वंदी ही मैदान में होंगे.

लेकिन सानिया ने हमेशा यह कहा है कि ग्रैंड स्लैम जैसे स्तर पर हर खिलाड़ी अच्छा प्रतिद्वंदी होता है और हर मैच में जीत दर्ज करने के लिए बेहतरीन खेल ज़रूरी होता है.

27 अगस्त से शुरू होने वाले यूएस ओपन में सिंगल्स में सानिया मिर्ज़ा के अच्छे खेल की उम्मीद की जा रही है क्योंकि वह कुछ समय से बेहतरीन फ़ॉर्म में चल रही हैं.

और वह इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर भी पहुँच गई है.

सानिया ने ईस्ट वेस्ट बैंक क्लासिक डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस को हराया था और उसी जीत के कारण सानिया की रैंकिंग में सुधार हुआ है.

 
 
सानिया मिर्ज़ाएक मुलाक़ात सानिया से
'एक मुलाक़ात' में इस बार हमारे साथ हैं महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा.
 
 
सानिया मिर्ज़ा'सबसे सुंदर सानिया'
सानिया मिर्ज़ा सबसे सुंदर महिला टेनिस खिलाड़ियों की सूची में 10वें नंबर पर हैं
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सानिया ने हिंगिस को दी पटकनी
08 अगस्त, 2007 | खेल की दुनिया
सानिया मिर्ज़ा टॉप-30 में पहुँची
06 अगस्त, 2007 | खेल की दुनिया
सानिया का विजय अभियान थमा
03 अगस्त, 2007 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>