BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
एक में जीते, तो एक में हारे पेस
 

 
 
पेस और डैम
पेस अपने जोड़ीदार मार्टिन डैम के साथ यूएस ओपन जीत चुके हैं
विंबलडन में शुक्रवार का दिन भारत के लिएंडर पेस के लिए मिला-जुला रहा. पहले वो पुरुषों के डबल्स मुक़ाबले में हार गए लेकिन बाद में मिक्स्ड डबल्स में उन्होंने जीत हासिल करते हुए क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया.

लेकिन दिन की शुरुआत पेस के लिए निराशाजनक रही. अपने जोड़ीदार मार्टिन डैम के साथ सेमी फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए कोर्ट पर उतरे पेस हार गए.

पेस और मार्टिन डैम को फ़्रांस के फ़्रैबिस संतारो और सर्बिया के नेनाद ज़िमोनजिच ने चार सेटों के मैच में 7-6, 6-7, 6-4, 6-3 से हरा दिया.

मैच चार सेटों तक गया. लेकिन आख़िरकार जीत मिली संतारो और जिमोंजिक को. पहले सेट में 1-3 से पिछड़ने के बावजूद पेस और डैम ने शानदार वापसी की.

पहला सेट ट्राई ब्रेकर तक गया, लेकिन अपनी सर्विस और रिटर्न से परेशान पेस और डैम ने अवसर गंवा दिया. ट्राई ब्रेकर में जीते संतारो और जिमोंजिक.

संघर्ष

दूसरे सेट में भी पहले जैसी स्थिति नज़र आ रही थी. संतारो-जिमोंजिक ने शुरू में ही पेस की सर्विस कर दी.

लेकिन ज़ल्द ही पेस-डैम ने मैच में वापसी की. दूसरा सेट भी ट्राई ब्रेकर में गया, लेकिन इस बार जीत मिली पेस और डैम को.

लगा पेस और डैम मैच में वापस आ गए हैं. तीसरे सेट में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. लेकिन अनुभवी संतारो और जिमोंजिक ने एक सर्विस ब्रेक की और थर्ड सेट 6-4 से जीत लिया.

पेस-डैम पर दबाव बढ़ रहा था. अब वे अधिक ग़लतियाँ करन लगे. नतीजा सर्विस ब्रेक. इसके बाद तो उन्हें संतारो और जिमोंजिक ने कोई मौका नहीं दिया.

उन्होंने चौथा सेट 6-3 से जीतकर सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई, जबकि पेस-डैम डबल्स से बाहर हो गए.

लेकिन इस हार के कुछ घंटे बाद मिक्स्ड डबल्स में उतरे लिएंडर पेस कुछ अलग रंग में नज़र आए. उन्होंने अमरीका की मेगन श्वानेसी के साथ मिक्स्ड डबल्स के तीसरे दौर का मैच जीत लिया.

तीसरे दौर में पेस और श्वानेसी ने ऑस्ट्रेलिया के टॉड पेरी और ताईपे की चिया जुंग चुआंग को सीधे सेटों में 7-5, 7-5 से हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
साथ-साथ हैं सानिया और भूपति
04 जुलाई, 2007 | खेल की दुनिया
पेस ने पहली बार यूएस ओपन जीता
10 सितंबर, 2006 | खेल की दुनिया
डबल्स में पेस और सानिया की जीत
29 जून, 2007 | खेल की दुनिया
सानिया और भूपति विंबलडन से बाहर
05 जुलाई, 2007 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>