BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 02 जुलाई, 2007 को 21:54 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
डबल्स में सानिया का मैच अधूरा रहा
 

 
 
सानिया मिर्ज़ा
सानिया मिर्ज़ा डबल्स के दूसरे दौर में पहुँच गईं
बारिश के कारण विंबलडन के सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों के मैच में बाधा आई. भारत की सानिया मिर्ज़ा और इसराइल की शहार पीयर की जोड़ी का डबल्स मैच अधूरा रहा जबकि भारतीय खिलाड़ियों के मिक्स्ड डबल्स मैच हो ही नहीं पाए.

सोमवार को सानिया मिर्ज़ा और शहार पीयर को दूसरे दौर का डबल्स मैच खेलना था. बारिश के कारण मैच देर से शुरू हुआ और पूरा भी नहीं हो पाया.

मैच जब रोका गया उस समय सानिया और शहार की जोड़ी पहला सेट 6-4 से जीत चुकी थी और दूसरे सेट में 4-3 से आगे थी. सानिया और शहार के सामने थी हंगरी की एग्नेस ज़ावे और चेक गणराज्य की व्लादिमीरा उहलिरोवा की जोड़ी.

शानदार वापसी

सानिया और शहार की शुरुआत काफ़ी ख़राब रही. पहले सेट के पहले गेम में ही उनकी सर्विस ब्रेक हो गई. ज़ावे और उहलिरोवा ने एक समय तो 2-0 की बढ़त हासिल कर ली थी.

शहार पीयर हैं सानिया मिर्ज़ा की पार्टनर

लेकिन सानिया की शानदार सर्विस और शहार की बेहतरीन बॉली रंग लाई और दोनों ने बढ़त बनाते हुए पहला सेट 6-4 से जीत लिया. हालाँकि इस बीच बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा.

दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच अच्छी टक्कर हो रही थी. सानिया-शहार की सर्विस ब्रेक हुई तो ज़ावे और उहलिरोवा की भी सर्विस टूटी.

दूसरे सेट में जब स्कोर सानिया-शहार के पक्ष में 4-3 था, उसी समय तेज़ बारिश शुरू हो गई और एक बार फिर मैच रोकना पड़ा. सोमवार को सानिया-शहार के डबल्स मैच के अलावा मिक्स्ड डबल्स में सानिया और भूपति की जोड़ी का मैच भी होना था.

इसके अलावा लिएंडर पेस और मेगन श्वानेसी की जोड़ी को भी मिक्स्ड डबल्स में अपने पहले दौर का मैच खेलना था. लेकिन बारिश के कारण ये दोनों मैच शुरू ही नहीं हो पाए.

 
 
सानिया मिर्ज़ा'बधाई हो सचिन'
सानिया ने वन-डे क्रिकेट में 15 हज़ार रन पूरे होने पर सचिन को बधाई दी.
 
 
पेसलिएंडर पेस से बातचीत
लिएंडर पेस का कहना है कि भारतीय टेनिस में पेशेवर प्रशिक्षण की कमी है.
 
 
सानिया मिर्ज़ासानिया को नहीं पता
अपने दूसरे दौर के मैच में सानिया मिर्ज़ा को बहुत कुछ पता नहीं चल रहा था.
 
 
एसाम कुरैशीटेनिस में गठजोड़
भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के टेनिस स्टार एसाम क़ुरैशी का उत्साह बढ़ाते हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
मैराथन मैच में टिम हेनमैन जीते
26 जून, 2007 | खेल की दुनिया
पहले दिन सभी शीर्ष खिलाड़ी जीते
25 जून, 2007 | खेल की दुनिया
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>