BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 14 मई, 2007 को 23:04 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द
 
द्रविड़ और गंभीर
गौतम गंभीर ने दूसरे वनडे में शतक लगाया था
भारत और बांग्लादेश के बीच चटगाँव में मंगलवार को खेला जाने वाला तीसरा और अंतिम वनडे मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और मैच रद्द घोषित कर दिया गया.

भारत तीन वनडे मैचों की सिरीज़ पहले ही 2-0 से जीत चुका है.

चटगाँव में सोमवार की रात जोरदार बारिश हुई थी जिससे मैदान में पानी भर गया है.

हालाँकि सुबह बारिश बंद हो गई थी. लेकिन ग्राउंड स्टाफ के तमाम प्रयासों के बावजूद मैदान को सुखाया नहीं जा सका.

मैच के अंपायर अशोक डीसिल्वा और इनामुल हक़ ने स्थानीय समयानुसार एक बज़े मैदान का निरीक्षण किया और मैच रद्द किए जाने की घोषणा की.

भारत ने पहला वनडे पाँच विकेट से दूसरा मैच बांग्लादेश को 46 रनों से हराकर जीता था.

दो टेस्ट मैचों की सिरीज़ का पहला मैच भी इसी मैदान पर 18 मार्च से खेला जाना है.

उमस से बेहाल

बांग्लादेश में मौसम क्रिकेट के अनुकूल नहीं है और मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में समुद्री चक्रवात की चेतावनी दी गई है.

इस बीच, यहाँ पहुँचे भारतीय खिलाड़ी गर्मी और उमस से परेशान हैं.

इस बाबत जानकारी देते हुए पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अरुण लाल ने बीबीसी को बताता था कि भारतीय टीम की सबसे बड़ी परेशानी गर्मी और उमस है. इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो रही है और माँसपेशियों में खिंचाव की समस्या पेश आ रही है.

उन्होंने बताया कि उनकी भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ से भी इस संबंध में बात हुई थी और सभी खिलाड़ियों को खूब पानी पीने और नमक लेने की सलाह दी गई है.

टेस्ट सिरीज़ का दूसरा मैच 25 से 29 मई को मीरपुर में खेला जाएगा.

 
 
महेंद्र सिंह धोनी'आई लव यू धोनी'
धोनी की एक महिला फैन ने अपनी दीवानगी का ज़ोरदार सबूत पेश किया.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>