BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 04 अप्रैल, 2007 को 13:45 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
भारतीय कोच ग्रेग चैपल ने इस्तीफ़ा दिया
 
चैपल
चैपल को जॉन राइट के बाद भारत का कोच बनाया गया था
विश्व कप से भारत की शर्मनाक विदाई के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कोच ग्रेग चैपल ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनका अनुबंध तीन हफ़्ते में ख़त्म होने वाला था.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि उन्हें चैपल का इस्तीफ़ा मिल गया है.

हालाँकि उन्होंने कोच और खिलाड़ियों के बीच तकरार की ख़बरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

वेस्टइंडीज़ में खेले जा रहे विश्व कप में भारत सुपर-आठ में भी नहीं पहुँच सका. लीग मैचों में वो बांग्लादेश जैसी कमज़ोर टीम से भी हार गया था जिसके बाद भारत में लोगों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया था.

चैपल का कहना है कि वो 'निजी और पारिवारिक कारणों से' पद छोड़ रहे हैं.

उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूँ कि आगे भी भारत के साथ मेरे संबंध कायम रहें और मैं भारतीय टीम को भविष्य में सफलता की शुभकामना देता हूँ."

चैपल का कहना है, "मैं उन खिलाड़ियों का आभारी हूँ जिनके साथ रह कर मैंने पेशेवर और रुचिकर तरीक़े से टीम के हित में अपनी चुनौतियों पर खड़ा उतरने की कोशिश की."

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रह चुके ग्रेग चैपल को मई 2005 में भारतीय टीम का कोच बनाया गया था.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>