BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 02 अप्रैल, 2007 को 11:56 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
लारा निराश, लेकिन उम्मीद नहीं छोड़ी
 
ब्रायन लारा
ब्रायन लारा ने कहा कि टीम का व्यस्त कार्यक्रम था
विश्व कप में मिली लगातार तीसरी हार के बाद वेस्टइंडीज़ के सेमी फ़ाइनल में पहुँचने की उम्मीदें कम होती नज़र आ रही हैं. रविवार को श्रीलंका के ख़िलाफ़ मैच में वेस्टइंडीज़ को 113 रनों से हार मिली थी.

ये पिछले छह दिनों में वेस्टइंडीज़ की तीसरी हार थी. पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर न्यूज़ीलैंड और फिर श्रीलंका के हाथों मिली हार से कप्तान ब्रायन लारा काफ़ी निराश हैं.

लेकिन उनका ये भी मानना है कि अभी उम्मीदें पूरी तरह ख़त्म नहीं हुई हैं. लारा ने कहा, "ड्रेसिंग रूम में सभी लोग निराश थे. लेकिन हम अभी भी वापसी कर सकते हैं."

व्यस्त कार्यक्रम

लारा ने माना कि टीम का कार्यक्रम काफ़ी व्यस्त रहा है और टीम को पिछले 10 दिनों में चार मैच खेलने पड़े हैं. उन्होंने कहा कि इस व्यस्त कार्यक्रम के कारण टीम के कई खिलाड़ी थके नज़र आ रहे थे और इसका असर मैदान पर देखने को मिला.

 हमें अपने प्रदर्शन से विश्व कप में वापसी करनी होगी और आप अभी भी निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकते क्योंकि कभी भी कुछ भी हो सकता है
 

लारा ने ख़ास तौर पर तेज़ गेंदबाज़ डेरेन पॉवेल का ज़िक्र किया और कहा कि पिछले कुछ दिनों में उनकी गेंदबाज़ी की गति में कमी आई है.

विश्व कप में अभी वेस्टइंडीज़ को तीन और मैच खेलने हैं. अब उसका मैच 10 अप्रैल को दक्षिण अफ़्रीका के साथ है. इसके बाद उसे बांग्लादेश और इंग्लैंड के साथ खेलना है.

लारा ने कहा, "हमें अपने प्रदर्शन से विश्व कप में वापसी करनी होगी और आप अभी भी निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकते क्योंकि कभी भी कुछ भी हो सकता है."

उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम के सेमी फ़ाइनल में जाने का रास्ता बंद नहीं हुआ है. लारा ने कहा कि उनका आख़िरी सुपर-8 मैच 21 अप्रैल को इंग्लैंड के साथ है और वे चाहते हैं कि इस मैच से होकर ही उनके सेमी फ़ाइनल में जाने का रास्ता खुले.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>