BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 27 मार्च, 2007 को 12:30 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सुपर-8 मुकाबले में आज दो मैच
 
ऑस्ट्रेलिया
विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया का अब तक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है
वर्ल्ड कप के सुपर-8 दौर के दो मैच बुधवार को खेले जा रहे हैं.

मंगलवार वेस्टइंडीज़ और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुआ मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था.

वेस्टइंडीज़ की टीम बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के विशाल 332 रन के स्कोर का जवाब देने की कोशिश कर रही है.

दूसरी ओर, श्रीलंका का मुक़ाबला दक्षिण अफ्रीका की टीम से हो रहा है.

श्रीलंका की टीम भारत को हराकर सुपर-8 दौर में पहुँची है.

आगे का स्वरूप

सुपर-8 में हर टीम बाकी सभी टीमें के ख़िलाफ़ कुल छह मैच खेलेगी-सिवाय उस टीम के जिसके ख़िलाफ़ वो पहले ही ग्रुप मैच में खेल चुकी है.

सुपर-8 में पहुँचने वाली टीमों को ग्रुप मैचों में जितने अंक मिले हैं, वो सुपर-8 में भी उनके खाते में जुड़ जाएँगे.

सुपर-8 की चार शीर्ष टीमें सेमी फ़ाइनल में पहुँचेंगी. सुपर-8 में वरीयता ग्रुप मैचों की तरह ही दी गई है.

सुपर-8 में पहुँचने वाली टीमें:

श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज़, न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, आयरलैंड, दक्षिण अफ़्रीका और बांग्लादेश

 
 
भारतीय खिलाड़ीअब डर के मारे खेलेंगे
सुनंदन लेले मानते हैं भारतीय खिलाड़ी लोगों के ग़ुस्से के डर से खेलेंगे.
 
 
भारतीय टीम के ख़िलाफ़ प्रदर्शनखेल को खेल रहने दो...
भारत में तोड़फोड़ और उधर वूल्मर की मौत ने कई सवाल उठाए हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>