BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 23 फ़रवरी, 2007 को 03:43 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
ब्रेट ली चोट के कारण विश्व कप से बाहर
 
ब्रेट ली
ब्रेट ली चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं
ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप उम्मीदों को झटका लगा है. उसके तेज़ गेंदबाज़ ब्रेट ली टखने की चोट के कारण विश्व कप में नहीं खेल पाएँगे.

ब्रेट ली न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ खेलते हुए बाएँ पैर के टखने में चोट खा गए थे.

ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद थी कि वो विश्व कप की शुरुआत तक चोट से उबर जाएँगे लेकिन अब आधिकारिक रूप से उन्हें टीम से बाहर रखे जाने की घोषणा कर दी गई है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के डॉक्टर ट्रेफॉर जेम्स ने कहा है कि हड्डी विशेषज्ञ की जाँच के बाद यह पता चला कि ब्रेट ली चोट के कारण अभी दो-तीन महीने नहीं खेल पाएँगे.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम चयन समिति के अध्यक्ष एंड्रयू हिल्डिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को उनकी जगह स्टुअर्ट क्लार्क को टीम में शामिल करने के लिए लिखा है.

 यह बड़े खेद की बात है कि ब्रेट ली विश्व कप में नहीं खेल पाएँगे. लेकिन यह स्टुअर्ट क्लार्क के लिए एक बड़ा अवसर है
 
एंड्रयू हिल्डिक, आस्ट्रेलियाई चयन समिति के प्रमुख

एंड्रयू हिल्डिक का कहना है,'' यह बड़े खेद की बात है कि ब्रेट ली विश्व कप में नहीं खेल पाएँगे. लेकिन यह स्टुअर्ट क्लार्क के लिए एक बड़ा अवसर है.''

ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया की टीम के प्रमुख गेंदबाज़ है और उनका टीम से बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम चोट की समस्या से जूझ रही है. एंड्रयू सायमंड्स की इसी महीने सर्जरी हुई है, मैथ्यू हैडन मंगलवार को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ मैच में अपना अगूंठा तुड़ा बैठे.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग अपनी पीठ के परेशानी से उबर रहे हैं और माइकल क्लार्क भी फिट नहीं हैं.

हाल में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है और टीम चैपल-हैडली सिरीज़ में न्यूज़ीलैंड से 3-0 से पिट गई थी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>