BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
डालमिया बीसीसीआई से बर्ख़ास्त
 
जगमोहन डालमिया
डालमिया के ख़िलाफ़ करोड़ों रुपयों के दुरुपयोग का आरोप है
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को धन के दुरुपयोग के मामले में शनिवार को बीसीसीआई से बर्ख़ास्त कर दिया गया.

जयपुर में आमसभा की विशेष बैठक में यह प्रस्ताव दो के मुक़ाबले 29 मतों से पारित कर दिया गया.

बैठक में मौजूद गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरहरि अमीन ने बीबीसी को बताया कि इस फ़ैसले के अनुसार डालमिया बीसीसीआई के किसी पद पर नहीं रह पाएँगे और न किसी गतिविधि में भाग ले सकेंगे.

उन्होंने बताया कि हालाँकि डालमिया तीन साल बाद बीसीसीआई के सामने अपील कर सकेंगे.

जगमोहन डालमिया ने इस विशेष बैठक पर रोक लगाने के लिए मद्रास हाईकोर्ट में एक याचिका भी लगाई थी लेकिन शुक्रवार को इसे रद्द कर दिया गया था. डालमिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के भी अध्यक्ष रह चुके हैं.

डालमिया इस समय क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बंगाल के अध्यक्ष हैं लेकिन अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस फ़ैसले के बाद वे इस पद पर बने रह पाएँगे या नहीं.

पहले से ही माना जा रहा था कि डालमिया के ख़िलाफ़ कड़ा निर्णय लिया जा सकता है. इस बैठक में सिर्फ़ इसी एक मुद्दे पर चर्चा होनी थी.

आरोप

बीसीसीआई ने जगमोहन डालमिया पर 1996 के विश्व कप मैचों के आयोजन के समय बोर्ड के कोष में करोड़ों रुपयों की धांधली का आरोप लगाया था.

साथ ही उन पर भारतीय उप महाद्वीप में हुए विश्व कप के आयोजन के लिए बनी भारत-पाकिस्तान-श्रीलंका की समिति के खातों में भी धांधली के आरोप लगे थे.

इस संबंध में बीसीसीआई ने पहले जो नोट तैयार किया था, उसके अनुसार लेखाकारों ने बताया है कि कई बार बिना उचित दस्तावेज़ पेश किए खाते से रुपए निकाले गए.

जगमोहन डामलिया ऐसे सभी आरोपों का खंडन करते रहे हैं और कहते हैं कि बोर्ड के कुछ सदस्य उन्हें बदनाम करने की साज़िश कर रहे हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>