BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 27 नवंबर, 2006 को 21:13 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
कैनावारो सर्वश्रेष्ठ यूरोपीय फुटबॉलर
 
कैनावारो
कैनावारो ये सम्मान पाने वाले पाँचवे इतालवी खिलाड़ी हैं
विश्व कप विजेता इटली के कप्तान फ़ैबियो कैनावारो को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ यूरोपीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी चुना गया है. ये सम्मान पाने वाले वे पाँचवे इतालवी खिलाड़ी हैं.

पिछले दस वर्षों में पहली बार मैदान पर रक्षा पंक्ति की कमान संभालने वाले किसी खिलाड़ी को यह सम्मान मिला है.

105 मैचों में अपने देश की कप्तानी कर चुके 33 वर्षीय कैनावारो फिलहाल रीयल मैड्रिड की ओर से खेल रहे हैं.

 मेरे लिए इसका दोहरा महत्व है क्योंकि यह महान खिलाड़ियों को दिया जाता है और किसी डिफ़ेंडर को यह सम्मान बिरले ही मिलता है
 
कैनावारो

एक अन्य इतालवी खिलाड़ी और जुवेंटस के गोलची बफ़ून और आर्सेनक के स्ट्राइकर थियरी हेनरी भी 'यूरोपीयन फ़ुटबॉलर ऑफ द ईयर ' बनने की होड़ में शामिल थे लेकिन वे कैनावारो से पीछे छूट गए.

पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन यूरोपीय फ़ुटबॉल पत्रकारों की रायशुमारी से किया जाता है.

कैनावारो से पहले इटली के ओमर सिवोरो, रिवेरा, पाओलो रोस्सी और रोबर्टो बैजियो को यह सम्मान मिल चुका है.

सम्मान मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए कैनावारो ने कहा, "मेरे लिए इसका दोहरा महत्व है क्योंकि यह महान खिलाड़ियों को दिया जाता है और किसी डिफ़ेंडर को यह सम्मान बिरले ही मिलता है."

वो कहते हैं, "जर्मनी में हुआ विश्व कप डिफ़ेंडरों के लिए बेहतरीन साबित हुआ. मुझे सेमीफाइनल में जर्मनी के ख़िलाफ़ हुआ मैच ख़ास तौर पर याद है. "

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>