BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 22 अक्तूबर, 2006 को 03:54 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
शूमाकर करियर की आख़िरी रेस में पिछड़े
 
शूमाकर
शूमाकर सात बार विश्व चैम्पियन रह चुके हैं
फॉर्मूला वन सर्किट के बादशाह कहे जाने वाले माइकल शूमाकर रविवार को करियर की आख़िरी रेस में उतर रहे हैं. लेकिन विश्व चैम्पियन के रूप में उनकी विदाई मुश्किल हो गई है.

करियर के आख़िरी पड़ाव पर ब्राज़ीलियन ग्राँ प्री मुकाबले के अंतिम क्वालिफाइंग दौर में शूमाकर की फेरारी जवाब दे गई और वे दसवें स्थान पर खिसक गए हैं.

इससे विश्व चैम्पियन बन कर फॉर्मूला वन को अलविदा कहने की उनकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है.

नियमों के मुताबिक अग़र उन्हें कार का इंजन बदलना पड़ा तो वो दस स्थान और पीछे जा सकते हैं.

पिछले कुछ समय से दुनिया भर के सर्किटों पर धमाल मचाने वाले रेनॉल्ट की टीम के फर्नांडो अलोंजों इस बार भी मुख्य दावेदार माने जा रहे हैं.

कठिन चुनौती

जर्मनी के शूमाकर इसस पहले सात बार विश्व चैम्पियन रह चुके हैं और 16 साल के अपने करियर में उन्होंने 90 से ज़्यादा प्रतियोगिताएँ जीती हैं.

लेकिन पिछले वर्ष अलोंजों ने विश्व चैम्पियन का ख़िताब शूमाकर से छीन लिया.

अब ब्रज़ीली ग्राँ प्री से ही ये तय होना है कि इस बार का विश्व चैम्पियन कौन होगा.

क्वालिफाइंग मुकाबलों की स्थिति के मुताबिक निर्णायक रेस में शूमाकर दसवें स्थान से रेस की शुरुआत करेंगे जबकि अलोंजों चौथे स्थान से.

एक आकलन के मुताबिक अग़र पिछले ग्राँ प्री मुकाबलों से मिले अंकों को देखा जाए तो फाइनल राउंड में अलोंजों के आठवें स्थान से नीचे खिसकने पर ही शूमाकर विश्व चैम्पियन बन पाएँगे.

करियर

माइकल शूमाकर की गिनती फ़ॉर्मूला वन के सबसे महान और विवादास्पद खिलाड़ियों में की जाती है.

37 वर्षीय शूमाकर ने इटालियन ग्राँ प्री जीतने के बाद ही कह दिया था कि वे साल के अंत में फॉर्मूला वन से सन्यास ले लेंगे.

1994 में सेना की मौत के बाद से फ़ॉर्मूला रेसिंग में शूमाकर का दबदबा रहा है.

इसी साल शूमाकर ने बेनेटन-फ़ोर्ड के साथ पहला विश्व खिताब जीता था.

उसके बाद 1995,2000,2001,2002,2003 और 2004 में भी शूमाकर ने इस खिताब पर क़ब्ज़ा किया था.

लेकिन उन्हें हमेशा ऐसे खिलाड़ी के तौर पर याद रखा जाएगा जो कई बार नियमों के दायरों से बाहर गए और सफल भी रहे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>