BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 11 जुलाई, 2006 को 11:21 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
ज़िदान का अपमान किया था: मैतरात्सी
 
ज़िदान-मैतरात्सी
फ़ाइनल मैच के दौरान ज़िदान ने सिर से टक्कर मार कर मैतरात्सी को गिराया था
इटली के फ़ुटबॉल खिलाड़ी मार्को मैतरात्सी ने पहली बार स्वीकार किया है कि फ़ुटबॉल विश्व कप के फ़ाइनल मैच के दौरान उन्होंने फ़्रांस के खिलाड़ी ज़िनेदिन ज़िदान का अपमान किया था.

लेकिन मैतरात्सी ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने ज़िदान को ‘आतंकवादी’ कहा था.

रविवार को हुए फ़ाइनल मैच में अतिरिक्त समय के खेल के दौरान मैतरात्सी और ज़िनेदिन ज़िदान के बीच कहा-सुनी हुई थी.

इसके बाद ज़िदान ने अपने सिर से मैतरात्सी को टक्कर मार कर उन्हें गिरा दिया था.

इस घटना के बाद ज़िदान को रेड कार्ड दिखाया गया और उन्हें मैच के अंतिम क्षणों में खेल से बाहर होना पडा था.

'अपमानजनक टिप्पणी'

अब मैतरात्सी ने कहा है कि उन्होंने ज़िदान का अपमान किया था. हालांकि मैतरात्सी ने ये नहीं बताया कि उन्होंने असल में क्या कहा था.

मैतरात्सी ने एक इतालवी अख़बार को बताया है कि जिस तरह के शब्द उन्होंने कहे थे, उस तरह के शब्द मैदान में अकसर सुनने को मिलते हैं.

कुछ लोगों का कहना है कि मैतरात्सी ने जि़दान के अल्जीरियाई मूल की ओर इशारा करते हुए उन्हें ‘आतंकवादी’ कहा है.

वैसे कुछ लोगों का मानना ये भी है कि मैतरात्सी ने ज़िदान की माँ, पत्नी या बहन के बारे में कुछ अपमानजनक टिप्पणी की है.

इस पूरे प्रकरण के बारे में ज़िदान ने चुप्पी साधी हुई है.

ज़िदान के एजेंट ने सोमवार को इतना भर कहा था कि मैतरात्सी ने ज़िदान पर कुछ गंभीर टिप्पणी की थी.

ज़िदान के एजेंट एलियन मैग्लियासियो ने बीबीसी रेडियो फ़ाइव लाइव से कहा, "ज़िदान ने मुझे बताया कि मैतरात्सी ने उन पर काफ़ी गंभीर टिप्पणी की थी. लेकिन मैतरात्सी ने क्या कहा, ये उन्होंने मुझे नहीं बताया."

विश्व कप के फ़ाइनल मैच में फ़्रांस की टीम इटली से हार गई थी. पेनल्टी शूट आउट में इटली ने 5-3 से फ़्रांस को हराया था.

 
 
ज़िदानक्यों भड़के ज़िदान?
ज़िदान के एजेंट का कहना है कि मैतरात्सी ने ज़िदान पर गंभीर टिप्पणी की थी.
 
 
ज़िदानसोची न थी ऐसी विदाई
अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल से ज़िदान की ऐसी विदाई होगी, सोचा न था.
 
 
मिरोस्लाव क्लोसेप्रमुख गोल करने वाले
विश्व कप में गोल करने वाले प्रमुख खिलाड़ी.
 
 
पोडोल्स्कीपोडोल्स्की को अवार्ड
फ़ीफ़ा ने जर्मनी के लूकास पोडोल्स्की को 'यंग प्लेयर ऑफ़ वर्ल्ड कप' चुना.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>