BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 03 जुलाई, 2006 को 16:42 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
फ़ीफ़ा ने ग्रीस को निलंबित किया
 
ग्रीस
ग्रीस ने यूरो 2004 का ख़िताब जीता था
अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन (फ़ीफ़ा) ने यूरोपीय चैम्पियन ग्रीस के किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने पर रोक लगा दी है. ये रोक ग्रीस के सभी क्लबों पर भी लगाई गई है.

फ़ीफ़ा ने ग्रीक फ़ुटबॉल एसोसिएशन में सरकार के बढ़ते दखल के कारण ग्रीस को निलंबित करने का फ़ैसला किया है. फ़ीफ़ा ने ग्रीस सरकार को इस बारे में पहले ही चेतावनी दे दी थी.

फ़ीफ़ा ने कहा था कि ग्रीस सरकार देश के फ़ुटबॉल एसोसिएशन को और स्वायत्तता देने के लिए नया क़ानून बनाए.

फ़ीफ़ा ने एक बयान जारी करके कहा है कि चेतावनी के बावजूद सरकार ने इस दिशा में कोई क़दम नहीं उठाया.

पाबंदी

फ़ीफ़ा के इस फ़ैसले के बाद ग्रीस और वहाँ के क्लबों पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लागू हो गई है. ग्रीस इस साल के विश्व कप के लिए क्वालीफ़ाई नहीं कर पाया था.

लेकिन वर्ष 2004 के यूरोपीय चैम्पियन ग्रीस को अपने ख़िताब की रक्षा के लिए इसी सितंबर से यूरो कप के लिए क्वालीफ़ाइंग राउंड खेलना था.

इसी साल 16 अगस्त को इंग्लैंड की टीम अपने नए कोच स्टीव मैकलॉरेन के अधीन ग्रीस से एक दोस्ताना मैच खेलने वाली थी. लेकिन अब ग्रीस की टीम ये मैच भी नहीं खेल पाएगी- इसके लिए फ़ीफ़ा की अनुमति लेनी होगी.

फ़ीफ़ा के फ़ैसले के कारण ग्रीस के मशहूर क्लब एईके एथेंस, ओलंपियाकोस और पैनाथिनाइकोस को अगले सत्र के चैम्पियंस लीग और यूएफ़ा कप के लिए नहीं खेल पाएँगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इस बार सांबा नहीं.........
02 जुलाई, 2006 | खेल
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>